फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fathebad, school, notice, acrridation, fatehabad

जिले के 174 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के नोटिस

Fri, 14 Apr 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद Updated Fri, 14 Apr 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
fathebad, school, notice, acrridation, fatehabad
नोएडा, स्कूल , गर्मियों की छुट्टियां - फोटो : self
नियम 134-ए के तहत कुल सीटों की संख्या बताने में आनाकानी करने वाले निजी स्कूलों पर शिक्षा विभाग ने सख्त रवैया अपनाया है। शिक्षा विभाग निदेशक ने इस मामले में फतेहाबाद जिले के 170 निजी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। अब शिक्षा विभाग के नोटिस का इन निजी स्कूलों को जवाब देना होगा, जवाब संतोषजनक ना पाए जाने पर संबंधित निजी स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है। शिक्षा विभाग द्वारा जिन 170 निजी स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं, उनमें फतेहाबाद, टोहाना, रतिया शहर के कई प्रतिष्ठित स्कूल भी शामिल हैं। अमर उजाला’ के पास शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए पत्र एवं इसके साथ जुड़ी जिले के इन स्कूलों की लिस्ट भी मौजूद है।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा फतेहाबाद शहर के स्कूलों पर गिरेगी गाज
शिक्षा विभाग द्वारा जारी की गई लिस्ट पर नजर डाली जाए तो इस लिस्ट में सबसे अधिक फतेहाबाद ब्लॉक के 61 स्कूलों का नाम है। ये आंकड़ा पूरे जिले में सबसे अधिक है। इसके बाद टोहाना के 27, रतिया के 23, भूना के 19, भट्टू के 12 एवं जाखल के तीन स्कूलों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 29 स्कूलों के नाम ऐसे भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनका नाम सीधा जिले की लिस्ट में दिया गया है। किसी विशेष ब्लॉक के तहत इन्हें नहीं दर्शाया गया है। शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन स्कूलों को भेजे गए नोटिस में साफ तौर पर यही कहा गया है कि इन स्कूलों ने 134-ए नियम के तहत सरकार द्वारा मांगी गई सीटों की जानकारी देने में लापरवाही बरती है, ऐसे में इन स्कूलों के खिलाफ क्यों नहीं कार्यवाही करते हुए इनकी मान्यता रद्द कर दी जाए। इनमें से अनेक ऐसे स्कूल भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने स्कूल में एक भी गरीब बच्चे की सीट नहीं बताई है।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर भी तैयार होगी लिस्ट, बाकी बचे स्कूलों का भी होगा सर्वे
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा भेजी गई लिस्ट में भी कई ऐसे नाम मिसिंग हैं, जिन्होंने 134-ए के तहत पूरी जानकारी नहीं दी है। ऐसे स्कूलों के लिए शिक्षा विभाग स्थानीय स्तर पर सर्वे करेगा और उनके नाम भी शिक्षा विभाग मुख्यालय को भेजे जाएंगे। बाकी रह गए स्कूलों को सर्वे के बाद फिर से नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा 134-ए के तहत जानकारी ना देने वाले स्कूलों की लिस्ट जारी की गई है। इन स्कूलों को मान्यता रद्द करने संबंधी नोटिस भेजे जा रहे हैं। अगर उनका जवाब संतोषजनक ना रहा तो उनकी मान्यता रद्द करने बारे में भी सोचा जा सकता है।’
दयानंद सिहाग, उपजिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed