{"_id":"5862aef74f1c1b8640eecb79","slug":"fatehabad-rasan-network-penson-give-use-network-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डिपो नेटवर्क के सहारे पेंशन बांटने की तैयारी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डिपो नेटवर्क के सहारे पेंशन बांटने की तैयारी!
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रेस्ट हाऊस में पहुंचे खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार अब राशन डिपो के नेटवर्क के जरिए पेंशन वितरण की तैयारी में है। फिलहाल ये व्यवस्था उन्हीं गांवों में की जाएगी, जहां पर बैंकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है। ये बात खुद खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्णदेव कंबोज ने सोमवार देर रात भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में कही।
हालांकि मंत्री ने ये भी जोड़ा है कि फिलहाल सरकार इस पर गंभीरता से विचार कर रही है, इसे मूर्त रूप देने की प्रक्रिया बाद में शुरू की जाएगी। उन्होंने राशन डिपो पर बायोमीट्रिक प्रणाली फेल होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसा नहीं है। कुछ जगहों पर एनआईसी के सर्वर की वजह से ये दिक्कत आई थी लेकिन अब विभाग खुद का सर्वर लांच करने जा रहा है। खुद का सर्वर होने से बायोमीट्रिक राशन वितरण में कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।
कैशलेस सरकार के सवाल पर उन्होंने बताया कि वे खुद भी कैशलेस हो चुके हैं और अपने सारे खर्च वे कार्ड के जरिए ही करते हैं। कैशलेस व्यवस्था के सामने कमजोर इंटरनेट व्यवस्था को मंत्री कर्णदेव कंबोज भी एक बड़ी चुनौती मानते हैं लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि इस समस्या का समाधान जल्द निकाल लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वे भी कैशलेस ट्रांजेक्शन की ओर कदम बढ़ाएं क्योंकि यही भविष्य है। डिपो धारकों द्वारा ज्यादा कमीशन की मांग पर चुटकी लेते हुए मंत्री कंबोज ने कहा कि आज से पहले उन्होंने ऐसी मांग कभी क्यों नहीं रखी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पहले राशन वितरण में खूब भ्रष्टाचार होता था लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद भ्रष्टाचार नहीं बचा। ऐसे में अब राशन डिपो होल्डरों को कमीशन कम लगने लगा है। उन्होंने कहा कि लेकिन भाजपा सरकार उनका ध्यान भी रखेगी और उनका मानदेय बढ़ाने के लिए कई प्रकार की सेवाओं को डिपो होल्डरों से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, पंचनद संस्था के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग, नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल सहित अनेक पार्षद एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।