फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Notice issued to Chairman candidate after kit with his photo went viral on social media

फतेहाबाद: चेयरमैन उम्मीदवार की फोटो लगी सामान की किट सोशल मीडिया पर वायरल, नोटिस जारी

Sun, 12 Jun 2022 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 12 Jun 2022 04:46 PM IST
सार

फतेहाबाद शहर के 27 वार्डो में मतदान होना है। पार्षद पद के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में है। पार्षद बनने के लिए उम्मीदवार भी पूरी ताकत झोंक रहे है।

विज्ञापन
Fatehabad: Notice issued to Chairman candidate after kit with his photo went viral on social media
फतेहाबाद में उम्मीदवार की फोटो लगी सामान की किट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव 19 जून को होने जा रहे हैं। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है पार्षद पद और चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार भी पूरी ताकत झोंकने में लगे है। वोटरों को प्रलोभन देने का प्रयास भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर एक उम्मीदवार की फोटो लगी सामान की किट वायरल हुई है।

विज्ञापन


किट में सैलून का सामान है और उसके ऊपर चेयरमैन उम्मीदवार की फोटो लगी है। हालांकि चेयरमैन उम्मीदवार एडवोकेट विरेंद्र ने किसी तरह की किट बांटने से मना किया है और ये भी कहा है कि उन्हें बदनाम करने के लिए वायरल किया जा रहा है। सामान किट के ऊपर चेयरमैन प्रत्याशी की लगी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने रविवार को उन्हें नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। 

विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए पार्षद वार्डो में चला रहे शाही खाना 

शहर के 27 वार्डो में मतदान होना है। पार्षद पद के लिए 100 उम्मीदवार मैदान में है। पार्षद बनने के लिए उम्मीदवार भी पूरी ताकत झोंक रहे है। कई वार्डों में मतदाताओं को लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यालय उद्घाटन के नाम पर वार्डों में उम्मीदवार वोटरों को बुला रहे है और शाही खाना खिलाकर प्रलोभन दे रहे है। ये ही नहीं भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि मैं सामान बाटूंगा। अब जैसे-जैसे चुनाव उठ रहा है तो मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मेरी तरफ से सामान की कोई किट नहीं बांटी गई है। -  एडवोकेट, विरेंद्र कुमार, उम्मीदवार चेयरमैन


एआरओ की तरफ से चेयरमैन उम्मीदवार एडवोकेट विरेंद्र को आचार सहिंता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर एक किट वायरल हो रही थी, जिस पर उम्मीदवार का फोटो लगा है। नोटिस मिलते ही संबंधित को स्पष्टीकरण देना होगा। - ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed