फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, nhm employes, protest, against health minister, fatehabad, harayana

हड़ताली एनएचएम कर्मियों ने अनिल विज का फूंका पुतला

Tue, 01 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Nov 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, nhm employes, protest, against health minister,  fatehabad,  harayana
फतेहाबाद में सरकारी अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे एनएचएम के हड़ताली कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 नियमित भर्ती और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर चल रहे एनएचएम के कर्मियों ने सोमवार को सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का फतेहाबाद के लालबत्ती चौक पर पुतला फूंक कर नारेबाजी की।

इससे पूर्व हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने लगातार सातवें दिन अस्पताल परिसर के बाहर फुटपाथ पर धरना जारी रखा। एनएचएम कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि कर्मचारियों का संगठित रहना ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है जिसके सामने सरकार को आखिर में हार माननी ही होगी। कुलदीप ने कहा कि सरकार एक ओर तो कर्मचारियों के हितों का ढोंग करती है, वहीं दूसरी ओर कभी एनएचएम कर्मचारियों तो कभी शिक्षा विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटरों के पेट पर लात मारने का काम करती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा थी कि कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का डर दिखाएंगे तो वे अपना जायज हक मांगना भी भूल जाएंगे। कुलदीप सिंह ने कहा कि जब तक सरकार हटाए गए एनएचएम कर्मचारियों को काम पर वापस नहीं लेती और उनकी मांगों को मानने का भरोसा नहीं देगी, तब तक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं होगी। सोमवार को फतेहाबाद में हड़ताल के दौरान महिला एनएचएम कर्मचारी टोहाना, जाखल, भूना, रतिया आदि इलाकों से विशेष तौर पर धरने में शामिल होने के लिए आईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed