फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, political, Tohana, BJP, INLD, Grant, Fatehabad

इनेलो विधायकों ने ठुकराई दो गांवों एक-एक करोड़ की ग्रांट

Thu, 31 Mar 2016 12:30 AM IST
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद
मुकेश खुराना/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Thu, 31 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, political, Tohana, BJP, INLD, Grant, Fatehabad
रुपया - फोटो : demo pic
फतेहाबाद जिले के दोनों इनेलो विधायक अपने हलके के गांव के विकास के लिए मिल रहे मौके को ठुकराने की तैयारी में हैं। पार्टी लाइन पर चलते हुए इनेलो विधायक इस योजना के तहत गांव के विकास के लिए मिलने वाली एक करोड़ की ग्रांट से भी मुंह मोड़ते दिख रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों विधायकों के हलके के कम से कम एक-एक गांव के हाथ से अपनी समस्याओं को दूर करने का सुनहरा मौका हाथ से निकल जाएगा।
विज्ञापन


विशेष गांव नहीं, पूरे हलके के लिए ग्रांट पर अड़े इनेलो विधायक
फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं रतिया के इनेलो विधायक रविंद्र बलियाला आदर्श ग्राम योजना के तहत मिलने वाली एक करोड़ की ग्रांट को पूरे हलके में खर्च करने की मांग पर अड़ गए हैं। उनका तर्क है कि अगर हलके का नुमाइंदा किसी एक विशेष गांव में एक करोड़ खर्च करेगा और अन्य गांवों में विकास के लिए सरकार का मुंह ताकेगा तो यह नाइंसाफी होगी। इनेलो विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि ये उनके हलके के साथ अन्याय है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


बराला ढाणी सांचला को ले चुके गोद
फतेहाबाद जिले के तीसरे और आखिरी विधायक भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला काफी समय पहले ही हलके के गांव ढाणी सांचला को गोद ले चुके हैं। उन्होंने इसकी सूचना भी जिला प्रशासन के जरिए प्रदेश सरकार को दे दी थी। ऐसे में उनके गोद लिए गांव के विकास के लिए एक करोड़ की ग्रांट मिलना तय है। इतना ही नहीं, ढाणी सांचला के विकास के लिए टोहाना के एसडीएम ने वीरवार को अधिकारियों की एक विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें अधिकारियों से गांव में करवाए जा सकने वाले विकास कार्यों की पूरी रूपरेखा देने को कहा गया है। इस बैठक में ढाणी सांचला में मूलभूत सुविधाएं, भवन, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ पर्यावरण, आजीविका और रहन-सहन इत्यादि से संबंधित मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने बारे भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है विधायक आदर्श ग्राम योजना
केंद्र सरकार की सांसद आदर्श गांव योजना की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने विधायक आदर्श गांव परियोजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत सभी विधायक अपने अपने हलके के एक-एक गांव को गोद लेकर इसकी सूचना जिला प्रशासन को देगा। इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से उस विशेष गांव के संपूर्ण विकास के लिए खाका तैयार किया जाएगा। पहले इस योजना के तहत ग्रांट देने बारे कोई स्पष्ट स्थिति नहीं थी, लेकिन अब इस योजना के लिए एक करोड़ की ग्रांट दी जाएगी।

फतेहाबाद जिले से फतेहाबाद और रतिया विधायक ने अभी तक कोई गांव गोद नहीं लिया है। उनसे मैं भी एक-दो बार फोन पर आग्रह कर चुका हूं कि वो किसी गांव को गोद लेकर सूचित कर दें ताकि उस गांव के विकास का खाका तैयार किया जा सके।

राजेश खोथ, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, फतेहाबाद

सरकार ने पहले इस योजना में कोई ग्रांट देने की बात नहीं की थी लेकिन अभी भी हमारी सरकार से मांग है कि विधायकों को किसी एक विशेष गांव की बजाए पूरे हलके में बांटने के लिए ग्रांट दें ताकि विधायक अपने हलके में जरूरत मुताबिक सभी गांवों का समान विकास करवा सके। केवल एक गांव को करोड़ों रूपए बांटना अन्य गांवों के लिए नाइंसाफी है।
बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed