फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad News, Hindi News, fire, PNB, damage, computer, fatehabad

पीएनबी में भयंकर आग, एसी-पंखे और कंप्यूटर राख

Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sat, 23 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fatehabad News, Hindi News, fire, PNB, damage, computer, fatehabad
बैंक में लगी आग - फोटो : fatehabad
नेशनल हाईवे स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा में शुक्रवार शाम छह बजे भयंकर आग लग गई। आग से बैंक परिसर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत रही कि आग बैंक के स्ट्रांग रूम तक नहीं पहुंच पाई। इससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। बैंक परिसर में मौजूद कंप्यूटर, फर्नीचर और रिकार्ड पूरी तरह तबाह हो गया है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

 
दो मिनट में पहुंची फायर ब्रिगेड, ताला तोड़ने में लगे 15 मिनट
पीएनबी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां महज दो मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने तुरंत बैंक की खिड़कियां तोड़कर अंदर पानी फेंक कर आग बुझाना शुरू कर दिया। इस दौरान दमकल कर्मियों को बैंक के मेन शटर का ताला तोड़ने में लगभग 15 मिनट का समय लग गया। मेन शटर उठाने के बाद दमकलकर्मी बैंक के अंदर गए और आग पर काबू पाया। पीएनबी की मुख्य शाखा में आग लगने की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय जाखड़ एवं सिटी एसएचओ दिनेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और बैंक के बाहर की व्यवस्था को संभाला।
विज्ञापन


दस मिनट पहले निकले थे कर्मचारी, मैनेजर थे चंडीगढ़
पीएनबी के कर्मचारी बैंक में आग लगने से महज 10 मिनट पहले ही वहां से निकले थे। लीड बैंक मैनेजर सीता राम सोनी तथा जीएस मल्हौत्रा ने बताया कि वे शाम पांच बजकर 55 मिनट पर बैंक से निकले थे। उस वक्त तक सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन सवा छह बजे ही बैंक में आग लगने की सूचना मिली। बैंक मैनेजर सतपाल शुक्रवार को चंडीगढ़ गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाल्स सीलिंग, पंखे-एसी, कंप्यूटर और फर्नीचर जले
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने से बैंक के अंदर लगी फाल्स सीलिंग, पंखे-एसी, कंप्यूूटर और फर्नीचर पूरी तरह जल गए हैं। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने सबसे पहले अंदर जाकर नुकसान का जायजा लिया। बैंक कर्मचारियों को समाचार लिखे जाने तक बैंक के अंदर नहीं जाने दिया गया था। बैंक के अंदर भरे धुएं को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अंदर पंखे भी लगवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed