{"_id":"571e579a4f1c1b9327a91860","slug":"fatehabad-news-hindi-news-compansison","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा आया सफेद मक्खी के लिए बांटा धान के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा आया सफेद मक्खी के लिए बांटा धान के लिए
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफेद मक्खी के कारण खराब हुई फसल का मुआवजा न मिलने पर सोमवार को दो दर्जन के करीब गांव सनियाना के किसान उपायुक्त एन.के.सोलंकी के पास शिकायत लेकर पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि सफेद मक्खी के लिए आया मुआवजा गलत तरीके से धान के किसानों को दिया गया है। किसानों ने मांग भी कि है कि इस मामले की जांच की जाए।
उपायुक्त के पास शिकायत लेकर पहुंचे किसान कुलदीप, निशान सिंह सतबीर, राकेश, रामचंद्र, देसराज ने बताया कि पिछले दिनों गांव में मुआवजा बांटा गया तो देखकर हैरान हो गए कि जो मुआवजा कपास की फसल वालों को मिलना चाहिए था उसकी जगह मुआवजा धान की फसल वालों दिया गया है। मुआवजा कपास की फसल की बर्बादी का आया है जिसे गलत तरीके से बांटा गया है। मांग है कि कपास की फसल की गिरदावरी व बांटे गए मुआवजे की जांच कराई जाए। इस संबंध में उपायुक्त ने मामले की कार्रवाई के लिए डीआरओ कार्यालय को निर्देश जारी कर दिए हैं।