{"_id":"56e9b0814f1c1b5e718b492c","slug":"fatehabad-news-hindi-news-civic-water-sevar-women-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब महिलाओं ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब महिलाओं ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खरी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
वार्ड-10 का मौके पर जाकर मुआयना
- फोटो : fatehabad
फतेहाबाद शहर के वार्ड-10 में पिछले 20 दिनों से आ रहे सीवर युक्त पानी और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या जब विभाग के एसई तक पहुंची तो विभाग के एक्सईएन से लेकर नीचे तक सभी अधिकारी दौड़ पड़े। एक्सईएन दलबीर दलाल ने वार्ड-10 का मौके पर जाकर मुआयना किया। लोगों की समस्या सुनकर जल्द ठीक करवाने का आश्वासन दिया।
वार्ड-10 निवासी मनोज नारंग, किशोरी लाल, पवन कुमार, ताराचंद आदि ने बताया कि जंडी मोहल्ला, रेगर बस्ती, संयास आश्रम रोड, अप्पूनगर में पिछले 20 दिनों से सीवरेज युक्त पानी आ रहा है। इस संबंध में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ व जेई को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारी हर बार एक दूसरे का काम बता काम टालते आ रहे हैं।
उन्होंने इस संबंध में एसई को शिकायत की। शिकायत के बाद बुधवार शाम को एक्सईएन दलबीर सिंह दलाल टीम के साथ वार्ड-10 में पहुंचे। यहां महिलाओं ने अधिकारियों को खरी खोटी सुनाई और समस्या के बारे में बताया। एक्सईएन ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि वीरवार सुबह पानी चलवाकर चैक किया जाएगा। जहां से भी दिक्कत होगी उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा।