{"_id":"571e57054f1c1b443ea9169e","slug":"fatehabad-news-hindi-news-admision","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेस्ट देकर लेने होंगे 55 प्रतिशत मार्क्स तभी मिलेगा एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेस्ट देकर लेने होंगे 55 प्रतिशत मार्क्स तभी मिलेगा एडमिशन
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Mon, 25 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट स्कूलों में 134 ए के तहत दाखिला लेने की सोच रहे विद्यार्थियों को अब थोड़ी लंबी प्रक्रिया से गुजरना होगा और थोड़ा इंतजार भी करना होगा। 134 ए के तहत दाखिले के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइड लाइन जारी कर दी है। इस संबंध में पंचकूला मुख्यालय ने डीईओ व डीईईओ को निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा विभाग के अनुसार 134 ए के तहत दाखिला लेने वाले विद्यार्थी के पिछली कक्षा में चार मासिक एसेसमेंट में 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए और अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर व मार्च के अंकों को मिलाकर 55 फीसदी एग्रीग्रेट मार्क्स होने चाहिए। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए परीक्षा देनी होगी। इसके लिए एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी जो यह टेस्ट लेगी। इसके लिए प्रश्न पत्र एससीईआरटी गुड़गांव की ओर से जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में विद्यार्थी को 55 प्रतिशत अंक लेने होंगे।
सरकार वहन करेगी विद्यार्थियों की फीस:
134 ए के तहत प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी की फीस का खर्च सरकार वहन करेगी। पत्र के मुताबिक विभाग की तरफ से संबंधित स्कूल को ऑनलाइन फीस दी जाएगी।