{"_id":"6011a93d8ebc3e32a334b9e1","slug":"fatehabad-news-government-plan-fatehabad-news-rtk5926920199","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली झील से पानी निकासी के लिए नप ने 8.42 करोड़ का किया भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली झील से पानी निकासी के लिए नप ने 8.42 करोड़ का किया भुगतान
विज्ञापन
नगर परिषद ने चिल्ली से पानी निकासी कार्य करवाने की एवज में 8.42 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अब जनस्वास्थ्य विभाग जल्द अपना काम शुरू करने वाला है। इसके अलावा सिंचाई विभाग की भी इस कार्य में भूमिका रहेगी। सिंचाई विभाग ने खुदाई के लिए टेंडर ओपन कर दिया है। इस पर अधिकारियों के बीच तेजी से बैठकों का दौर चल रहा है। बुधवार को भी उपायुक्त ने इस कार्य की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
चिल्ली झील की पैमाइश की जा चुकी है। चिल्ली झील के सुंदरीकरण को लेकर अन्य औपचारिकताएं भी पूर्ण की जा रही हैं। जिन-जिन विभागों द्वारा जो कार्य किए किए जाने हैं, उन्हें काम में तेजी लाने के आदेश दिए जा रहे हैं। इसमें अब सबसे बड़ी भूमिका जनस्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग की रहेगी। चिल्ली झील से पानी निकालने के बाद सिंचाई विभाग गाद निकलने का काम शुरू करेगा। इसके लिए खुदाई की जाएगी। उसके बाद अन्य सुंदरीकरण के काम किए जाएंगे।
सीएम घोषणा में शामिल है चिल्ली
चिल्ली झील का सुंदरीकरण मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल है और लोगों की मांग को पूरा करने के लिए प्रशासन की विभिन्न एजेंसी विभागों में एक काम को बांटा गया है। चिल्ली झील के पानी निकासी और ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य जन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है, जिस पर 8 करोड़ 42 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। चिल्ली झील की चहारदीवारी बनाने और सुंदरीकरण पर भी साढ़े 4 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। चिल्ली झील से 20 इंची पाइप के द्वारा आठ किलोमीटर दूरी पर स्थित अयाल्की रंगोई नाला में पानी की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
जल्द हटेगा 13 जगहों से अतिक्रमण
चिल्ली झील के लिए सभी अनिवार्य प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं। जनस्वास्थ्य विभाग को आठ करोड़ रुपये दे दिए गए हैं, जिससे चिल्ली झील से पानी निकासी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा 13 जगहों पर लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। वह जल्द हटवाया जाएगा।
- डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, जिला उपायुक्त।