फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

जिले में लंपी से छह गायों की मौत, नौ नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद। फतेहाबाद में लंपी पॉक्स से छह और गायों की मौत हो गई। वहीं नौ नए केस मिले हैं तथा 28 पशु ठीक हुए। जिले में सोमवार को लंपी से बचाव के लिए दो हजार पशुओं को डोज लगाई गई। अब 3500 अन्य पशुओं को डोज लगाई जानी बाकी है। पशुपालन विभाग के अनुसार, जिले में लंपी का असर निरंतर कम होता जा रहा है और अब समाप्त होने की ओर है।
विज्ञापन

जिले में अब तक लंपी से 2508 पशु संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 2112 पशु ठीक हो चुके हैं। जिले में भी 396 पशुओं का इलाज चल रहा है। सोमवार को जिले में लंपी के नौ नए केस मिले, वहीं 28 पशु ठीक गए हैं। जिले में लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट 84.21 हो गया है।
विज्ञापन

अब तक 137 गाय दम तोड़ चुकी
जिले में लंपी के कारण सोमवार को छह गायों की मौत हो गई। गांव ढांड, धारनिया, चुलीकलां, भोडियाखेड़ा, मेहूवाला व टोहाना में एक-एक गाय की मौत लंपी से हुई है। जिले में लंपी से अब तक 137 गाय दम तोड़ चुकी हैं। वहीं जिले में सोमवार को दो हजार पशुओं को लंपी की डोज लगाई गई। जिले में अब तक एक लाख छह हजार 500 पशुओं को लंपी की डोज लगाई जा चुकी है और 3500 पशुओं को डोज लगाई जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में लंपी वैक्सीनेशन का काम 97 फीसदी पूरा कर लिया गया है। लंपी के केसों में कमी आई है और अब दहाई अंक से कम केस आ रहे हैं। जल्द ही वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बीमार पशुओं का इलाज जारी है और पशुपालन विभाग की टीम उनकी देखभाल कर रही है।
-डॉ.सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed