फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, insurence, policy, farmars, compansation, harayana

फसल बीमा न कराने वाले को भी सरकार मुआवजा देगी

Sun, 11 Sep 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को भरपूर फायदा है। लेकिन किसी किसान का जबरदस्ती और फर्जी तरीके से बीमा नहीं होना चाहिए। इसको लेकर सरकार ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। यह बात श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने भाजपा नेता जोनी खटर के निवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि फसल बीमा में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है। किसानों को योजना का अधिक से अधिक लाभ मिले इसको लेकर फसलों के बीमे भी करवाना जरूरी है।

सैनी ने कहा कि अगर कोई किसान बीमा नहीं करवा रहा है, तो आपदा एवं प्राकृतिक नुकसान के दौरान उसे भी सरकार मुआवजा देगी। परंतु जो बीमा धारक को प्रति एकड़ 25 हजार रुपये मिलेंगे, वहीं न बीमा करवाने वाले किसान को सरकार के निर्धारित आर्थिक मदद दी जाएगी। सैनी ने कहा कि विपक्षी लोग फसल बीमा योजना पर लोगों को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए हर विभाग को ऑनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिससे उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी व अन्य सुविधाएं उनके सीधे खाते में आ रही है। इससे भ्रष्टाचार खत्म हुआ है। लोगों के मंत्रियों और अफसरों के कार्यालय के चक्कर काटने भी बंद हो गए हैं। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष वेेदफूलां,  डॉ. जितेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष गुलशन हंस, जिला सचिव जोनी खटर, मंडल भूना प्रभारी विजय गोयल, मंडल अध्यक्ष सुभाष सिवाच, मंडल उपाध्यक्ष बलजीत सोनी, राकेश कंबोज, राजबीर नहला, अनिल सोनी, विक्रम शर्मा आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed