{"_id":"583c75f64f1c1b051cde56d0","slug":"fatehabad-iffco-accept-cheq-sell-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"इफको में चेक पर खाद बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इफको में चेक पर खाद बिक्री शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद किसानों को हो रही परेशानियों को दूर करने के लिए इफ्को ने नई सुविधा शुरू की है। इंडियन फामर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड किसान सेवा केंद्र फतेहाबाद के प्रभारी बहादुर सिंह एवं दलीप सिंह ने बताया कि भारत सरकार के 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने के बाद किसानों को खाद खरीदने से होने वाली परेशानी हो रही थी।
इस कारण इफ्को किसान सेवा केंद्र ने किसानों को चेक पर खाद बिक्री का कार्य शुरू किया है। इससे किसानों को नगद धनराशि के लेन-देन से छूट एवं समय पर खाद उपलब्ध करवाई जा रही है। चेक पर खाद देने की सुविधा से किसानों को कैश के लिए बैंक में लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
विज्ञापन