{"_id":"57f7e5844f1c1be54a2700c3","slug":"fatehabad-hudda-ex-cm-hudda-tawer-supporters-againest-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" हुड्डा के खिलाफ अशोक तंवर के समर्थकों ने मोर्चा खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के खिलाफ अशोक तंवर के समर्थकों ने मोर्चा खोला
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामाकृष्णा कला मंच भूना ने 11 अक्तूबर को दशहरे के दिन रावण दहन पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्य अतिथि निमंत्रित किया है। मंच के इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थकों ने मोर्चा खोल दिया है। तंवर समर्थकों ने कहा कि हुड्डा ने प्रदेश में जातपात का जहर घोलकर कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को आग के हवाले करने की साजिश रची थी। इसलिए रावण के पुतले को रावण दहन नहीं कर सकता। हुड्डा अगर भूना आए तो उनको काले झंडे दिखाएं जाएंगे।
नगर पालिका के वाइस चेयरमैन अनिल कंबोज, कुलदीप सिंह, प्रह्लाद ग्रोवर, दयानंद, सूरजभान, सतीश भूटानी, शेर सिंह, रिछपाल सिंह, बलवंत राय, रमेश कुमार, हवा सिंह, कृष्ण कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने हुड्डा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चला रखा है। इन लोगों ने कहा है कि रावण दहन स्थल पर तीन हजार से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता हूटिंग करेंगे और हुड्डा का पुतला दहन करेंगे। इस संबंध में रामलीला के आयोजन हरविंद्र मेहता, सुनील खुराना आदि ने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा को पहले मुख्य अतिथि बनाया गया था लेकिन अब तंवर व हुड्डा समर्थकों में लड़ाई से कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संकट उत्पन्न हो गया है। रावण दहन सुख-शांति से हो जाए इसी को लेकर ही प्रयास किए जा रहे हैं।