{"_id":"583c79104f1c1b9345de5839","slug":"fatehabad-hospital-test-tb-test-new-machine-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नागरिक अस्पताल में भी हो सकेगी टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नागरिक अस्पताल में भी हो सकेगी टीबी की जांच
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त एनके सोलंकी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में टीबी जांच के लिए मशीन उपलब्ध करा दी है। टीबी जांच के लिए कारटरेज बेस्ड न्यूक्लिक एसिड एम्प्लीफिकेशन टेस्ट (सीबीनाट) से मरीजों की जांच कर उनकी बीमारी का वास्तविक पता लगाया जा सकेगा।
सोलंकी ने बताया कि इस मशीन द्वारा मरीजों के बलगम में टीबी के कीटाणु है या नहीं, इसका वास्तविक पता लगाया जा सकेगा। नागरिक अस्पताल में इस प्रकार की सुविधा पहले नही थी। उन्होंने बताया कि इस मशीन द्वारा एचआईवी पॉजिटिव मरीजों में भी टीबी की जांच और बच्चों में भी टीबी के लक्षण को जांचा जा सकेगा और उसके बाद इलाज भी किया जा सकेगा। उपायुक्त ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि वे नागरिक अस्पतालों में सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं का लाभ उठाए।
इस अवसर पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान सिंह ने उपायुक्त का स्वागत करते कहा कि किसी भी व्यक्ति या बच्चे को 2 सप्ताह तक खांसी आती हो और दोपहर बाद बुखार की शिकायत तथा रात को सोते समय पसीने आना टीबी के लक्षण हो सकते हैं। इसलिए ऐसे व्यक्तियों व बच्चों को सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई सीबीनाट मशीन द्वारा जांच करवाए। उन्होंने बताया कि पहले टीबी का इलाज दिल्ली जैसे शहरों में ही संभव हो सकता था। सरकार ने जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए यह मशीन फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपलब्ध कराई है।