{"_id":"58b70a4a4f1c1bbd56833b9d","slug":"fatehabad-hindi-news-respaect-dc-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":" खुले में शौचमुक्त जिला बनने पर डीसी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में शौचमुक्त जिला बनने पर डीसी सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के उपायुक्त एनके सोलंकी को पुरस्कृत करते केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर, साथ हैं कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय ने फतेहाबाद जिले के खुले में शौचमुक्त होने पर उपायुक्त एनके सोलंकी को सम्मानित किया। उपायुक्त एनके सोलंकी ने यह सम्मान मिलने पर जिले के लोगों को बधाई देते उनका आभार व्यक्त किया है।
बुधवार को गुरुग्राम के देवीलाल स्टेडियम में आयोजित ‘स्वच्छ शक्ति सम्मेलन’ में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ की मौजूदगी में उपायुक्त एनके सोलंकी को यह सम्मान प्रदान किया। उपायुक्त एनके सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि खुले में शौचमुक्त का दर्जा हासिल करने का श्रेय सभी जिलावासियों को जाता है, क्योंकि कोई भी अभियान आम लोगों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के सभी अभियानों व कल्याणकारी योजनाओं को प्रशासन द्वारा गंभीरता से क्रियान्वित किया जाता है। गौरतलब है कि एक नवंबर को गुरुग्राम में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उपायुक्त एनके सोलंकी को फतेहाबाद के ओडीएफ जिला होने पर पुरस्कार प्रदान किया था।