{"_id":"58a9df584f1c1b1730d83db9","slug":"fatehabad-hindi-news-jatt-reservation-agitation-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिसार से आगे नहीं गईं रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार से आगे नहीं गईं रोडवेज की बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद बस अड्डे के बाहर खड़ी हिसार जाने के लिए खड़ी रोडवेज बस।
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को ढाणी गोपाल में जारी जाट आरक्षण धरनों के मद्देनजर फतेहाबाद की रोडवेज बसें हिसार से आगे नहीं जा सकीं। हालांकि भूना रोड और रतिया के रास्ते चंडीगढ़ और सिरसा जाने वाली बस सेवाएं पहले की तरह सामान्य रहीं। रविवार का दिन होने से दिल्ली जाने वाले लोगों की संख्या कम थी, इसलिए लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। अगर ये धरना सोमवार को होता तो निश्चित तौर पर लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता। दिल्ली से फतेहाबाद आए तीन साथियों याकूब अली, रफीक और सलामू खान ने बताया कि उन्हें अब वापस दिल्ली जाना है लेकिन सभी बसों के परिचालक सिर्फ हिसार तक जाने की बात कह रहे हैं। उन्हें पता चला है कि हिसार से आगे कोई साधन फिलहाल नहीं जा रहा है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी आ रही है।
उधर, जिले में अफवाहें फैलने की सूरत में मोबाइल इंटरनेट पर प्रतिबंध लगाने की संभावना से जिला प्रशासन ने इंकार नहीं किया है। प्रदेश के आधा दर्जन जिलों में मोबाइल नेट सर्विस पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। ‘अमर उजाला’से बातचीत में पुलिस कप्तान ओपी नरवाल ने साफ तौर पर कहा कि फिलहाल तो प्रशासन का ऐसा कोई इरादा नहीं है, लेकिन अगर स्थितियां बिगड़ती हैं और ये सामने आता है कि सोशल मीडिया या अन्य साधनों से अफवाहें फैलाने का काम किया जा रहा है तो प्रशासन के पास इंटरनेट सेवाएं बंद करने का विकल्प खुला है।