{"_id":"56ec50094f1c1b90608b46c8","slug":"fatehabad-hindi-news-dc-meeting-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे व्यापक कदम : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे व्यापक कदम : डीसी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
उपायुक्त एनके सोलंकी ने वन्यजीवों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर जिले के संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सोलंकी ने गांव बड़ोपल में प्रस्तावित काला हिरण संरक्षित क्षेत्र की जगह पर वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वन्यजीव निरीक्षक को निर्देश दिए।
उन्होंने गार्ड की नियुक्ति के लिए डीएफओ को निर्देश दिए तथा पानी की व्यवस्था के लिए वन्यजीव विभाग को निर्देश दिए कि वे खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को टैंक निर्माण बारे लिखित प्रस्ताव भेजें। इसके अलावा पशुपालन विभाग को वहां से लावारिस शिकारी कुत्तों को पकड़ने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने बीडीपोओ को निर्देश दिए वन्यजीव बाहुल्य इलाकों से मृत पशु डालने वाले स्थान को हटाकर इस कार्य को ठेके पर दें। उपायुक्त ने कहा कि खेतों में ब्लैड वाली तारे लगाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध है। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि वन विभाग द्वारा सड़कों व नहरों के साथ लगे पेड़ों पर तारों को हटवाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि वप्ते अपने पेड़ों पर किसी भी प्रकार के तार,कील आदि प्रयोग ना करने दें। इसके अलावा ब्लैड वाले तारों के आदेश की पूर्णतया पालना सुनिश्चित करने के लिए तहसीलदारों को पटवारियों की डयूटी लगाने को कहा गया, जो अपने अधीन क्षेत्र में इन खतरनाक धारतार ब्लैडनुमा,रैजऱ तारों के प्रयोग बारे रिपोर्ट स्थानीय पुलिस चौकी को दे। पुलिस विभाग इन्हें हटवाकर कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी गठित की, जिसमें एएसपी, एसडीएम, डीडीपीओ और बीडीपीओ, उपनिदेशक पशुपालन, दो पीएफए के पदाधिकारी शामिल होंगे। वे बाकायदा इसकी कार्ययोजना बनाकर तैयार कर सभी नियम, कानून व सुविधाएं सुनिश्चित करेंगे। सोलंकी ने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषदों शहरों के बाहर स्थित स्लाटर हाउसों को नियमानुसार क्रियांवित करने बारे और मीट की दुकानों को विस्थापन निर्देश दिए। फतेहाबाद ईओ ने बताया कि बजट को मंजूरी मिल चुकी है और शीघ्र ही टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
इस मौके पर एसडीएम फतेहाबाद संतलाल पचार, एसडीएम टोहाना सतीश कुमार, डीएसपी विजय सिंह, ईओ नगरपरिषद फतेहाबाद ओमप्रकाश सिहाग, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनुभव मेहता, पीएफए अध्यक्ष विनोद कड़वासरा, पर्यावरण एवं जीव रक्षा बिश्नोई सभा हरियाणा सह सचिव इंद्राज ज्याणी, सदस्य मदन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।