फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, health, cancer, sdm visit,in village, harayana

खाबड़ाकलां में कैंसर की वजह खंगालने पहुंचा प्रशासन

Fri, 09 Sep 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 09 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र के गांव खाबड़ाकलां में कैंसर के पांव पसारे जाने का मामले में स्थानीय विधायक बलवान दौलतपुरिया के संज्ञान लेने के बाद प्रशासन की तरफ से एसडीएम संतलाल पंचार के नेतृत्व में एक टीम गांव खाबड़ाकलां में पहुंची। एसडीएम पंचार ने गांव की सरपंच और अन्य लोगों की मौजूदगी में न केवल गांव खाबड़ाकलां को गोद लेने की घोषण की, बल्कि हर घर का सर्वे करवाकर कैंसर पीड़ितों की पहचान करने और गांव में पानी के सैंपल लेकर घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने की व्यवस्था करने के प्रति भी लोगों को आश्वस्त किया। पंचायत घर में एकत्रित ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से प्रयास के लिए विधायक बलवान दौलतपुरिया का आभार प्रकट किया।


 विगत दिवस ही गांव खाबड़ाकलां में एमएलए बलवान दौलतपुरिया के समक्ष ग्रामीणों ने गांव में कैंसर के फैले होने की बात रखते हुए बीमारी से बचाव के लिए प्रयास करने की मांग उठाई थी। गांव में कैंसर पीड़ितों की संख्या 60 से अधिक होने और 10 के करीब लोगों की बीमारी की चपेट में आकर मौत होने की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने एसडीएम संतलाल पंचार से गांव का सर्वे करवाकर कैंसर के फैलने की वजह जानने का आग्रह किया। इसके बाद शुक्रवार सुबह एसडीएम संतलाल पंचार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की एक टीम गांव में इस बीमारी की वजह खंगालने पहुंची, तो यहां ग्रामीणों ने गांव में बीमारी के फैलने के पीछे मुख्य वजह गंदे पानी की आपूर्ति बताया। गांव में पीड़ित परिवारों और आमजन से मिली जानकारी उपरांत एसडीएम संतलाल पंचार ने सार्वजनिक मंच से गांव खाबड़ाकलां को गोद लेकर हर तरह की समस्या का निदान करने की घोषणा की।
विज्ञापन


 हर गांव बनेे रोग मुक्त
 विधायक बलवान दौलतपुरिया ने कहा कि गांव खाबड़ाकलां में जिस प्रकार से कैंसर फैल रहा है, वह काफी गंभीर मामला है। बेशक यह बीमारी गांव में एकदम से नहीं फैली और कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही भी इसके पीछे मुख्य वजह रही। जब उनके संज्ञान में यह मामला आया उन्होंने बीमारी की रोकथाम के लिए एसडीएम से मदद की मांग की। एसडीएम संतलाल ने प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाए हैं। निकट भविष्य में उनके ये प्रयास सार्थक परिणाम लाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य खाबड़ाकलां की तरह हर गांव को रोगमुक्त बनाकर जनता को राहत प्रदान करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed