{"_id":"5862b0104f1c1b8940eecab6","slug":"fatehabad-first-cashless-village-have-no-cash-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पहले कैशलेस गांव के बैंक में नहीं है कैश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पहले कैशलेस गांव के बैंक में नहीं है कैश
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोटबंदी से जहां आमजन परेशान है वहीं जिले के पहले कैशलेस गांव पिरथला में बैक में कैश नहीं होने से पेंशन लेने के लिए आ रहे बुजुर्गों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही बुजुर्ग इस आस में बैंक की लाइन में लग जाते हैं कि उन्हें पेंशन मिलेगी। हालांकि बैंक में कैश नहीं होने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।
पेंशन के लिए आई एक महिला ने बताया कि वह सुबह पांच बजे बैंक आ गई थी, लेकिन अब बैंक अधिकारी कैश नहीं होने की बात कह रहे हैं। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लाइन में खड़े-खड़े थकने के बाद बुजुर्ग महिला बैंक के पास ही बैठ गई। इस दौरान बैंक मैनेजर ने कहा कि कैश आने के बाद सभी मे वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन