{"_id":"57f7e9424f1c1b6c5326f9cf","slug":"fatehabad-ex-cm-hudda-no-entry-in-bhuna-tawar-supporters-says-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंवर समर्थकों का ऐलान, हुड्डा को भूना में नहीं घुसने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंवर समर्थकों का ऐलान, हुड्डा को भूना में नहीं घुसने देंगे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रेस्ट हाऊस के बाहर एकत्रित हुए कांग्रेस नेता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिल्ली में राहुल गांधी की रैली के दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर कथित रूप से भूपेंद्र हुड्डा के समर्थकों द्वारा हमला करने के विरोध में फतेहबाद में भी तंवर गुट के नेता सक्रिय हो गए हैं। तंवर गुट के नेताओं ने शुक्रवार को फतेहाबाद रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता कर पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया। तंवर गुट के माने जाने वाले कांग्रेस नेता विजेंद्र सिवाच, प्रदेश सचिव भवानी सिंह, सुभाष विश्नोई, अजय मेहता, प्रवीण राणा आदि ने पत्रकारों से बातचीत में ऐलान किया कि 11 अक्तूबर को भूना में एक कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे पूर्व सीएम को भूना में घुसने नहीं दिया जाएगा।
कांग्रेस नेता भवानी सिंह और विजेंद्र सिवाच के नेतृत्व में सभी कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम हुड्डा के खिलाफ प्रस्ताव पारित कर मांग रखी कि पूर्व सीएम को कांग्रेस से बर्खास्त किया गया।
विज्ञापन
ताकि कांग्रेस को और नुकसान नहीं हो सके। तंवर गुट के कांग्रेसी नेताओं ने हुड्डा समर्थक 14 विधायकों को हुड्डा का पिट्ठू बताते हुए कहा कि ये सब मलाईखोर हैं, इसलिए हुड्डा के साथ लगे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भैरो मंदिर में हुड्डा व दीपेंद्र के इशारे पर ही तंवर और उनके समर्थकों पर हमला किया गया। हुड्डा के पीएसओ सतीश कुमार ने एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत रैली में जाने से रोकने के लिए तंवर समर्थकों पर हमला करवाया है। भवानी सिंह ने बताया कि मुख्य गेट के बाहर तंवर समर्थक जब राहुल गांधी के स्वागत के लिए खड़े थे तो उसी समय दीपेंद्र के इशारा करते ही सतीश कुमार और उसके 10-12 साथियों ने तंवर के समर्थकों के बैनर उखाड़कर बासें निकाल ली और हमला कर दिया।
विज्ञापन
तंवर ने जब देखा तो वो बीचबचाव करने आए लेकिन हुड्डा के आदमियों ने उनके सिर पर भी लाठियों से प्रहार कर दिया। भवानी सिंह ने बताया कि प्रदेश प्रभारी कमलनाथ ने कहा कि उनके राजनीतिक इतिहास में ये पहली बार हुआ है कि प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह प्रताड़ित किया गया। भवानी सिंह के अनुसार कमलनाथ ने हुड्डा का नाम लेकर उन पर कार्यवाही की बात कही। कांग्रेसी नेताओं ने मांग रखी कि हुड्डा को कांग्रेस से बर्खास्त किया गया, जबतक उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं होती, फतेहाबाद जिले में हुड्डा को घुसने नहीं दिया जाएगा। प्रस्तावित 11 अक्तूबर को भूना में भी पूर्व सीएम को नहीं आने दिया जाएगा और जिले भर में उनके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हुड्डा समर्थकों ने हिसार, करनाल और दिल्ली में पांच-छह बार अशोक तंवर पर हमले किए हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट कांग्रेस कमेटी के पास है। इस मौके पर इंडस्ट्रियल एरिया के प्रधान नरेश सरदाना, प्रवीण भिरडाना, बीबो इंदौरा सहित अनेक कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।