फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, education, government, higher lavel,fatehabad, harayana

शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए गंभीर है सरकार : शर्मा

Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 14 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
fatehabad, education, government, higher lavel,fatehabad, harayana
टोहाना में रामअवतार शर्मा को मुकुट पहनाकर स्वागत करते हुए प्राइवेट स्कूल संघ के अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
  भारतीय जनता पार्टी के अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार शर्मा के टोहाना आगमन पर प्राइवेट स्कूल संघ ने उनके स्वागत में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल संघ प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने किया। राम अवतार शर्मा ने कहा कि हरियाणा में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भाजपा सरकार गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की अनुभवहीन शिक्षा नीति के कारण आज शिक्षा के क्षेत्र में हर किसी को परेशानी ही उठानी पड़ रही है। हरियाणा सरकार पिछली सरकार के शिक्षा के मामले हुए घोटालों का भी जल्द पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग जल्द ही आठवीं बोर्ड को पुन: लागू करवाएगा तथा सेमेस्टर सिस्टम को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उद्देश्य है कि हरियाणा में शिक्षा के स्तर को नंबर वन बनाना है।  इस अवसर पर राज्य महासचिव बलदेव सैनी, शाखा प्रधान धर्मपाल सैनी, सुरेश आर्य, राजीव शर्मा, महासचिव सुभाष भुटानी, संदीप कंबोज, अंकित भुटानी, महावीर सैनी, सतपाल सिंह, सतपाल कटारिया, सचिन अग्रवाल, मधु शर्मा, अनीता मेहता, मीनू बांगा, ममता ठाकुर, सुमन पाहवा, कुलविंद्र कौर, सुनीता बांगा, सुरिंद्रजीत कौर, मानसी मेहता, सरला शर्मा, दक्षणा शर्मा, प्रदीप कुमार, सहित सभी विभिन्न स्कूल संचालक और स्टाफ सदस्य मौजूद थे।  
विज्ञापन



जल्द होगी नए शिक्षकों की भर्तियां
कार्यक्रम के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए रामअवतार शर्मा ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय में एचआरडी मंत्री कपिल सिब्बल द्वारा जो भी नीतियां बनाई जाती थी, वो जनता पर थोप दी जाती थी। लेकिन उनकी सरकार के समय में शिक्षामंत्री राम बिलास शर्मा ने सभी संगठनों से बातचीत कर ऐसी शिक्षा नीति लागू की है, जिसकी प्रदेश में वाहवाही हो रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ही पारदर्शिता के आधार पर नए शिक्षिकों की भर्तियां भी की जाएगी, ताकि शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार ने 134 ए के तहत दो वर्षों की 60 करोड़ रुपये बकाया राशि स्वीकृत की : राम अवतार
सरकार ने प्राइवेट स्कूलों को 134ए के तहत पिछले दो वर्ष का भुगतान करने के लिए करीब 60 करोड़ की राशि स्वीकृत कर दी है। जो जल्द ही प्राइवेट स्कूलों को मिल जाएगी। यह बात भाजपा के अध्यापक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार ने प्राईवेट स्कूल संचालकों की एक बैठक के दौरान कही। अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार का रतिया पहुंचने पर प्राइवेट स्कूल संघ के सदस्यों ने स्वागत किया।

राम अवतार के साथ प्राइवेट स्कूल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, महासचिव बलदेव सैनी भी उपस्थित थे। अध्यापक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम अवतार ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की समस्या को लेकर वे शिक्षा मंत्री से बातचीत करेंगे और जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम 134ए के तहत भाजपा सरकार ने प्रदेश के निजी स्कूलों के लिए 60 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, जो पिछले दो वर्षों की है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष क ेलिए सरकार पहले ही 134 ए के तहत दाखिला देने वाले स्कूलों के लिए प्रति विद्यार्थी के हिसाब से फीस की अदायगी करने की घोषणा कर चुकी है।


राम अवतार ने कहा कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को किसी भी स्थिति में बंद होने दिया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र विश्रोई, स्वर्ण शम्मी, राकेश ललित, धर्मपाल विश्रोई, तरसेम जिंदल, बीएल बत्तरा, भूषण बजाज, कपिश गुप्ता, सतीश कुमार, राज कुमार, मक्खन सिंह, गुलाब संधा, अशोक कुमार सहित कई निजी स्कूल संचालक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed