{"_id":"58bb01ea4f1c1b4042831531","slug":"fatehabad-dutey-teachers-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापकों की दूसरे स्कूल में नहीं लगेगी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यापकों की दूसरे स्कूल में नहीं लगेगी ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सात मार्च से शुरू हो रही बोर्ड की परीक्षाओं में शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा यू-टर्न लिया है। विभाग ने अपने ही फैसले को पलटते हुए शिक्षकों की ड्यूटी उनके खुद के स्कूल में लगाने का एलान कर दिया है। इससे पहले शिक्षा विभाग ने घोषणा की थी कि नकल रोकने के लिए अध्यापकों की ड्यूटी उनके मूल स्कूल से लगभग आठ किलोमीटर के दायरे में किसी अन्य स्कूल में लगाई जाएगी। शिक्षा विभाग के इस फैसले से शिक्षकों को काफी राहत मिली है और कई शिक्षकों ने विभाग के इस फैसले का स्वागत भी किया है। शिक्षा विभाग को भी अध्यापकों के मूल स्कूलों में ही ड्यूटी देने से उनको दिए जाने वाले अन्य खर्च का भुगतान नहीं करना पड़ेगा। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हालांकि परीक्षाओं के तुरंत बाद मूल्यांकन करने का आदेश यथावत जारी रहेगा।
परीक्षा केंद्र के एक कमरे में 32 की बजाए बैठेंगे 24 विद्यार्थी
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार बोर्ड की परीक्षाओं में कई प्रकार के बदलाव किए गए हैं। शिक्षकों की ड्यूटी उनके मूल स्कूल में करने का ऐलान तो हो ही चुका है, लेकिन परीक्षा केंद्र अधीक्षक किसी अन्य जगह से परीक्षा केंद्र पर पहुंचेगा। इस बार परीक्षा अधीक्षकों को निर्देश दिए जाएंगे कि 32 की बजाए 24 विद्यार्थियों को ही एक कमरे में परीक्षा देने के लिए बिठाया जाए। इसके पीछे नकल रोकना ही सबसे बड़ी वजह है।
10वीं-12वीं के साथ ही होगी ओपन बोर्ड की परीक्षा, दो चरणों में होंगे पेेपर
इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षाओं में ओपन बोर्ड की परीक्षा भी साथ-साथ ही होगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक साथ होने की बजाए दो चरणों में होगी। फिलहाल विद्यालय बोर्ड ने दोनों परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। भिवानी बोर्ड से जारी शेड्यूल के मुताबिक सुबह 10वीं की परीक्षा होगी। इसमें परीक्षा का समय सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक होगा। सायं के शेड्यूल में 12वीं की परीक्षा होगी, जिसमें परीक्षा का समय दोपहर ढाई बजे से सांय साढ़े पांच बजे तक होगा।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने इस बार परीक्षाओं के दौरान अध्यापकों को अपने मूल स्कूल से दूर ड्यूटी देने के आदेश को वापस ले लिया है। इससे अध्यापकों को दिए जाने वाले डीए का खर्च बचेगा। नकल रोकने के उद्देश्य से 32 की बजाए 24 विद्यार्थियों को ही एक कमरे में पेपर देने के लिए बिठाया जाएगा। -रमेश चंद दहिया, खंड शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद ।