{"_id":"57f7e8524f1c1b46592710dc","slug":"fatehabad-development-stop-city-against-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, शहर का विकास रोकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ठेकेदारों ने खोला मोर्चा, शहर का विकास रोकने की दी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में ठेकेदारों से बात करते नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित रूखाया। नगर परिषद की महिला क्लर्क छेड़छाड़ मामले में अफसरों के खिलाफ शिकायत वापिस होने के बाद अब ठेकेदारों ने भी मोर्चा खोल दिया है। नप सचिव, एमई और जेई का नाम इस केस से निकले के बाद इस मामले में अब महज एक ही आरोपी पंकज ठेकेदार ही रह गया है। ऐसे में उसके साथी ठेकेदारों ने अब शहर का विकास रोकने की धमकी दी है। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए भी अब नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल आगे आए हैं। शुक्रवार को उन्होंने इस मामले में नगर परिषद के ठेकेदारों से बात की और मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया। ठेकेदारों ने इसके अलावा उनकी पेमेंट में देरी होने का मुद्दा भी उठाया।
5 अक्तूबर के टेंडर में किसी ठेकेदार ने नहीं किया आवेदन
नगर परिषद ठेकेदारों द्वारा शहर का विकास रोकने की धमकी की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 अक्तूबर को शहर के विकास के लिए टेंडर भरने की अंतिम तिथि थी लेकिन नगर परिषद के किसी भी ठेकेदार ने ठेका लेने के लिए आवेदन ही नहीं किया। इसके चलते नगर परिषद अधिकारियों को टेंडर स्थगित करना पड़ा है। अब इसके लिए फिर से एक बार नई तिथि का ऐलान होगा। माना जा रहा है कि नप ठेकेदारों ने महिला क्लर्क छेड़छाड़ मामले में फंसे साथी ठेकेदार के पक्ष में इस प्रक्रिया को स्थगित करवाया है ताकि नगर परिषद प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके।
चार माह से ठप पड़े हैं विकास कार्य
नगर परिषद में नई लोकल सरकार बनने के बाद से शहर के विकास कार्यो की रफ्तार ठप्प हो चुकी है। हालात ये हो गए हैं कि सालों से बनी गलियों और सड़कों की रिपेयरिंग का काम भी अधर में लटका है। दरअसल नगर परिषद में नप पार्षदों और नप सचिव के बीच पहले से विवाद चला आ रहा था जिसके चलते कई जरूरी कागजों पर हस्ताक्षर लंबित थे। इस बीच नगर परिषद में अनुबंध आधार पर 30 नए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई लेकिन दो माह बीतने के बावजूद सचिव ने उनका वेतन जारी नहीं किया तो इस मुद्दे पर भी पार्षदों और नप सचिव के बीच ठन गई। इसके बाद महिला क्लर्क का मामला उछलने के बाद से सारे काम ठप्प पड़े हैं।
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन में टेंडर और आगे सरकने के आसार
नगर परिषद सूत्रों की मानें तो अगर 5 अक्तूबर को टेंडर में पर्याप्त आवेदन आ जाते तो शहर में होने वाले रिपेयरिंग के काम दीवाली से पहले-पहले कराए जा सकते थे लेकिन अब टेंडर के लिए अगली तारीख पर त्यौहारी सीजन का साया पड़ने की आशंका है। माना जा रहा है कि नगर परिषद प्रशासन अब दीवाली के बाद ही टेंडर की अगली तारीख का ऐलान कर सकता है। क्योंकि अभी ठेकेदार और महिला क्लर्क के बीच चल रहे विवाद के जल्द सुलझने की संभावना तभी बन सकती है, जब जिस सिफारिश से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था, उसी सिफारिश से मामला वापिस लेने के आदेश आएं। ऐसे में अब पूरी आशंका है कि त्यौहारी सीजन के बाद ही नगर परिषद द्वारा शहर के विकास कार्यों बारे कोई फैसला लिया जाएगा।
कई मुद्दों को लेकर नगर परिषद के सभी ठेकेदार आज मुझसे मिले थे। ठेकेदार पंकज एवं महिला क्लर्क के बीच भी समझौते का प्रयास किया जाएगा। शहर का विकास रुकने नहीं दिया जाएगा। इस दिशा में जल्द प्रयास शुरू होंगे।
-दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद।