फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, crime news, electric department, price hike, new connection, harayana

उपभोक्ताओं की जेब काटने में जुटा बिजली निगम

Sun, 11 Sep 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुरेंद्र असीजा। अगर आप नया बिजली कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपकी जेब पर भारी पड़ने वाला है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नए बिजली कनेक्शनों पर सर्विस चार्ज लगा दिया है। इसके चलते मिलने वाले सभी प्रकार के बिजली कनेक्शनों के लिए अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले अधिक राशि जमा करवानी होगी। इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ना तय है। नए मकान और दुकान बनाने वाले उपभोक्ताओं को सिक्योरिटी के साथ-साथ अब सर्विस चार्ज भी देना होगा।

जिले भर में दो लाख से अधिक उपभोक्ता, हर साल बढ़ते हैं दो से तीन हजार उपभोक्ता
बिजली निगम के औपचारिक आंकड़ों को आधार बनाया जाए तो जिले में दो लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। अकेले फतेहाबाद शहरी उपमंडल में ही तकरीबन 19 हजार उपभोक्ता हैं। इसके अलावा जिले भर में तकरीबन दो से तीन हजार नए उपभोक्ता इसमें शामिल होते हैं। सरकार के दिए गए आदेश का सबसे ज्यादा असर तो इन्हीं दो से तीन हजार नए उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। नाम ना छापने की शर्त पर बिजली निगम के बड़े अधिकारी बताते हैं कि नई दरों का असर सिर्फ नए उपभोक्ताओं पर पड़ना है, ऐसे में निगम को बहुत ज्यादा विरोध की भी आशंका नहीं है।
विज्ञापन


नए उपभोक्ताओं को इस प्रकार चुकानी होंगी नई दरें

1. सिंगल फेस घरेलू सप्लाई कनेक्शन (दो किलोवॉट तक) - 200 रुपये बढ़ोतरी
 2. सिंगल फेस घरेलू सप्लाई (दो किलोवॉट से अधिक) - 500 रुपये बढ़ोतरी
3. थ्री-फेस घरेलू सप्लाई             1000 रुपये बढ़ोतरी
4. सिंगल फेस कर्मिशयल सप्लाई   1000 रुपये बढ़ोतरी
5. थ्री-फेस कमर्शियल सप्लाई       2000 रुपये बढ़ोतरी
6. एचटी-एलटी इंडस्ट्री सप्लाई     2000 रुपये बढ़ोतरी

पिछली दरों में इस प्रकार हुई बढ़ोतरी
                     पहले      अब
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिपेडेंट फीडर     750/-    2000/-
स्ट्रीट लाइट       1500/-    2000/-
घरेलू               500/-    750/-
एचटी              750/-    1000/-    
एलटी              500/-    1000/-


जिले में जगमग योजना से पिछले एक माह में ही लगभग दो करोड़ की हुई रिकवरी
बिजली निगम के आंकड़ों के मुताबिक सरकार द्वारा शुरू की गई जगमग योजना में भी फतेहाबाद जिला बेहतर प्रदर्शन रहा है। विधायक बलवान सिंह द्वारा गोद लिया गया गदली फीडर में 80 प्रतिशत रिकवरी हो चुकी है और 100 फीसदी मीटर बाहर लगाए जा चुके हैं। सरकारी आंकड़ों की बात की जाए तो पिछले एक माह में ही अकेले टोहाना से लगभग एक करोड़ रुपये की रिकवरी और फतेहाबाद में भी लगभग 80 लाख रुपये से ज्यादा की रिकवरी हासिल की गई है।


इस बारे में जब बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता जोगिंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नए बिजली कनेक्शन पर सर्विस चार्ज बढ़ाने के निर्देश आए हैं। जल्द ही ये सर्विस रेट लागू कर दिए जाएंगे।

पिछले दिनों सरकार ने 37 पैसे प्रति यूनिट बिजली की दर घटाकर ढिंढोरा पीटा था, जबकि सरकार ने अपने कार्यकाल में आठ बार बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। सैंड्री चार्ज, सर्विस चार्ज के नाम पर लोगों को लूटा जा रहा है। अब सिक्योरिटी के साथ सर्विस चार्ज जोड़कर सरकार ने नए कनेक्शन लेने महंगे कर दिए हैं। सरकार जनहितैषी न होकर जनविरोधी निर्णय ले रही है।

बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक, फतेहाबाद।

सरकार ने अपने गठन के बाद लगातार सिर्फ जनता की जेब काटने का ही काम किया है। चुनावों से पहले किए एक भी वादे को सरकार ने पूरा नहीं किया। सरकार बनने के बाद आठ बार बिजली के दाम बढ़ाकर मनोहर सरकार ने साबित कर दिया कि सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। सरकार की करनी को जनता जरूर जवाब देगी।
दुड़ाराम, पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed