{"_id":"583f1bf64f1c1b2d1ede6d9c","slug":"fatehabad-cashless-cm-cmo-cm-says-dc-attending-meeting-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैशलेस सोसाइटी बनाने को सात दिन करें युद्धस्तर पर काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैशलेस सोसाइटी बनाने को सात दिन करें युद्धस्तर पर काम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के उपायुक्तों से लोगों को निश्चित उपभोक्ता हितैषी एप्लीकेशन के माध्यम से कैशलेस ट्रान्जेक्शन के बारे में शिक्षित करने के लिए एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘हम लेस कैश से कैशलेस ट्रान्जेक्शन’ की तरफ बढ़ सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने नकदी रहित लेनदेन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई), अनस्ट्रक्चर्ड सप्लीमेंट्री सर्विस डाटा (यूएसएसडी) तथा कैशलेस ट्रान्जेक्शन की अन्य पद्धतियों पर स्वयं को पंजीकृत कराने वाले लोगों के लिए दैनिक पुरस्कार योजना शुरू करने का निर्णय लिया है। सीएम ने कैशलेस ट्रान्जेक्शन को लोकप्रिय बनाने के लिए उपायुक्तों से प्रदेश में कैशलेस सोसाइटी सुनिश्चित करने के लिए कम से कम 7 दिन के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए सभी अधिकारियों को अपने आप को प्रतिबद्ध बनाना चाहिए और अपने कर्मचारियों को यूपीआई तथा यूएसएसडी और कैशलेस ट्रान्जेक्शन की अन्य पद्धतियों के प्रयोग के संबंध में शिक्षित करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी प्रकार के लेन-देन के लिए इन बैंकिंग एप का इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन
कैशलेस सोसाइटी बनाने के लिए अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम करें आयोजित
प्रधानमंत्री के कैशलेस सोसाइटी के विजन का उल्लेख करते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रथम चरण में हम एक सप्ताह के अंदर, ‘लेस कैश’ के साथ शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद अधिकतम कैशलेस सोसाइटी की दिशा मेें आगे बढ़ सकते हैं। इसे हासिल करने के लिए आवश्यकतानुसार अल्पावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए। अध्यापकों की सेवाएं लेने के अतिरिक्त, विद्यार्थियों को कैशलेस ट्रान्जेक्शन पर प्रशिक्षित किया जाना चाहिए ताकि वे मोबाइल बैंकिंग के संबंध में परिजनों को भी बता सकें।
विज्ञापन
डीसी ने अधिकारियों से प्रतिदिन नकदी रहित और नकद लेनदेन की समीक्षा रिपोर्ट देने को कहा
वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त एनके सोलंकी ने जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार मोबाइल बैंकिंग ट्रान्जेक्शन के संबंध में आम नागरिकों को शिक्षित करने के लिए प्रत्येक जिले में पब्लिक डीलिंग के अन्य स्थानों के बाहर केनोपी स्थापित करने के भी निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने लीड बैंक मैनेजर को आदेश दिए कि वे बैंकों की सहायता से जिला अधिकारियों को कैशलेस ट्रान्जेक्शन की पद्धतियों के बारे में भी बताएंगे। उपायुक्त ने इस उद्देश्य के लिए ‘सक्षम हरियाणा’ पोर्टल के तहत पंजीकृत युवाओं की सेवाओं का भी उपयोग करने के लिए अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए और साथ ही सरकारी कार्य के लिए प्रतिदिन शाम को नकदी रहित तथा नकद लेनदेन की समीक्षा रिपोर्ट देने के आदेश दिए।