फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad: Case of swindling come to fore on pretext of sending couple abroad

Fatehabad: दंपती को विदेश भेजने के नाम पर ठगे 20 लाख रुपये, लुधियाना निवासी बिचौलिए पर केस दर्ज

Thu, 08 Jun 2023 02:41 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 02:41 PM IST
सार

विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी का 9 दिन में दूसरा मामला सामने आया है। 31 मई को शहर पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर युवक से करीब 13 लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Fatehabad: Case of swindling come to fore on pretext of sending couple abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फतेहाबाद के बीघड़ रोड निवासी दंपती को विदेश भेजने का झांसा देकर 19 लाख 23 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में शहर पुलिस ने बीघड़ रोड निवासी हरजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी लुधियाना के गुरु नानक नगर कुलियांवाल निवासी विक्रम पिलानिया के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व गबन के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हरजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में उसे आरोपी विक्रम पिलानिया मिला था। इस दौरान उसने कहा कि उसके अंकल का दोस्त है जो विदेश भेजने का काम करता है। अगर विदेश जाना चाहते हैं तो वह भेज देंगे। आरोप है कि इसके बाद विक्रम पिलानिया ने उसे फोन किया और कहा कि विदेश जाना चाहते हैं तो 13 लाख रुपये लगेंगे। इसके बाद आरोपी ने बातों में उलझा लिया। 
विज्ञापन


आरोपी पर विश्वास करके उसने 25 मार्च 2023 से लेकर 20 अप्रैल 2023 तक आरोपी विक्रम पिलानिया व उसके बताए गए बैंक खातों में करीब 20 लाख रुपये डाल दिए। आरोपी ने और पैसों की डिमांड की जो उसने देने से मना कर दिया। आरोपी ने उसका व उसकी पत्नी का वीजा लगवाकर विदेश भेजने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये ठग लिए लेकिन नहीं भेजा। जब उसने रुपये वापस मांगे तो देने से मना कर दिया। फिलहाल शहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहर में 9 दिन में ठगी का दूसरा मामला 
विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठगी का 9 दिन में दूसरा मामला सामने आया है। 31 मई को शहर पुलिस ने कनाडा भेजने के नाम पर युवक से करीब 13 लाख रुपये ऐंठने का मामला दर्ज किया था। मामले में शहर पुलिस ने हिसार जिले के गांव कालीरावण निवासी सुनील की शिकायत पर आरोपी टोहाना निवासी महेश चड्डा और कनाडा हाल दिल्ली निवासी प्रवीन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed