फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad, broke, crops , water in farams, fatehabad, harayana

पीलीमंदोरी के समीप टूटी नहर, सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न

Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद Updated Fri, 07 Oct 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
fatehabad, broke, crops , water in farams,  fatehabad,  harayana
फतेहाबाद ब्रांच नहर से आई दरार से जलमग्र खेत। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 
विज्ञापन


गांव पीलीमंदोरी के समीप फतेहाबाद ब्रांच नहर टूटने से सैकड़ों एकड़ भूमि में पानी फैल गया। इस नहर मेें करीब 80 फुट चौड़ी दरार आ गई। नहर टूटने से खड़ी फसल डूब गई। सिंचाई विभाग को सूचना मिलते ही फतेहाबाद ब्रांच नहर का पानी रोककर टूटी पटरी को पाटने का काम शुरू करा दिया।


गांव पीलीमंदोरी और नहराना के बीच बुधवार रात करीब दो बजे फतेहाबाद ब्रांच की बुर्जी नम्बर 297100 लेफ्ट साइड पर दरार आ गई। इस नहर की पटरी में गांव पीलीमंदोरी निवासी किसान कन्ही राम के खेत के पास नहर में दरार आ गई। कुछ समय में ही यह दरार फैल कर करीब 80 फुट तक पहुंच गई। नहर टूटने से गांव पीलीमंदोरी और नहराणा की करीब 250 से 300 एकड़ भूमि में पानी फैल गया। इस पानी से नरमा, कपास, ग्वार, मूंगफली की फसलों में पानी भर गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खरीफ की यह फसल पक कर लगभग तैयार हो गई है। किसान अपनी इस फसल को समेटने के लिए परिवार सहित लगे हुए थे।

लेकिन नहर टूटने से उनकी अधिकतर पकी हुई फसल खराब हो गई है। कई किसानों के ट्यूबवेल के कुओं में पानी भर गया। मौका पर एस ई राजेश विश्नोई, एक्सईएन विनोद कुमार जग्गा, एसडीओ दीपक कुमार, एसडीओ अजीत हुड्डा, जेई अशोक कुमार, जेई ईश्वर सिह, नाथुसरी चौपटा के नायब तहसीलदार छेलुराम मौके पर पंहुचे। जिन्होने बनमंदोरी हैड से नहर को बन्द करवाकर नहर का कट पाटने काम शुरू करा दिया। इस नहर के टुटने से  सिरसा जिले के गांव नहराणा व भट्टू कलां खण्ड के गांव पीलीमंदोरी के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहर टूटने से अनेक गांवों के किसानों की सिंचाई भी प्रभावित हुई है। नायब तहसीलदार छेलूराम ने कहा कि फतेहाबाद ब्रांच नहर टूटने की सूचना मिलते ही इस नहर का पानी तुरंत कम करा दिया गया था। जेसीबी व ट्रैक्टरों की सहायता से ब्रांच की टूटी पटरी को पाटने का काम पूरे जोरों से चल रहा है। यह काम पूरा होते ही ब्रांच में पानी छोड़ दिया जाएगा।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed