{"_id":"581a2f0e4f1c1bd635435971","slug":"fatehabad-board-removed-by-nagar-parisad-ex-corporatiors-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पार्षदों एवं प्रधान के नाम वाले बोर्ड उतारेगी नगर परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पार्षदों एवं प्रधान के नाम वाले बोर्ड उतारेगी नगर परिषद
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद प्रशासन अब पूर्व पार्षदों एवं पूर्व नप अध्यक्ष के नाम वाले साइन बोर्डों को हटाने की तैयारी में है। नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने इस संदर्भ में नप अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग और मौजूदा नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल के जारी विवाद के चलते ये फैसला लिया गया है। बीते दिन पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग के बोर्ड वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर जारी हुई थी, जिसमें उनके नाम के आगे पूर्व प्रधान की जगह सिर्फ प्रधान लिखा था।
इसके बाद ही नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने अधिकारियों की बैठक लेकर इस बारे में आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की ओछी राजनीति को जनता देख और समझ रही है। इस मौके पर नप सचिव संदीप सोलंकी, पार्षद राकेश गंभीर, प्रमोद ग्रोवर डबली सहित अनेक पार्षद एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन