{"_id":"57f69df94f1c1b4f4c270ac4","slug":"fatehabad-agroha-lady-cleark-and-officer-probleam-solved-fatehabad-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":" अग्रोहा में अफसरों और महिला क्लर्क में हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रोहा में अफसरों और महिला क्लर्क में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद में ठेकेदार एवं महिला क्लर्क की आपसी लड़ाई की चपेट में आए नगर परिषद के सचिव, एमई और जेई को बड़ी राहत मिली है। महिला क्लर्क इन अधिकारियों पर लगाए गए छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने के आरोप वापस लेने को राजी हो गई है।
हालांकि ठेकेदार पंकज को छोड़ने के मूड में महिला क्लर्क नहीं दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला क्लर्क और इन अधिकारियों के बीच समझौता अग्रोहा के एक रेस्त्ररां में हुआ जहां पर उक्त अधिकारियों द्वारा महिला क्लर्क से सारे मसले पर खेद जताने का समाचार है। इस मामले को निपटाने में नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मदन बंसल एवं रतिया भाजपा नेता विनोद जग्गा की अहम भूमिका बताई गई है। दूसरी ओर वीरवार शाम तक सिटी पुलिस के पास पीड़िता महिला क्लर्क द्वारा नप अफसरों के खिलाफ दाखिल शिकायत को वापस लेने की अर्जी नहीं पहुंची है जिसके चलते सिटी पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हालांकि नप अध्यक्ष का कहना है कि महिला क्लर्क ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करा दिया है जिसमें नप अफसरों को छोड़ने की बात कही गई है।
नप अफसरों के साथ मामला खारिज होने की बाट जोह रहे ठेकेदार पंकज के खिलाफ अब सिटी पुलिस अपना शिकंजा कस सकती है। पहले ये माना जा रहा था कि नगर परिषद के बड़े अफसरों के मामले में होने के चलते सिटी पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है।
विज्ञापन
लेकिन अब इस मामले में पुलिस की तेजी भी दिख सकती है। दूसरी ओर महिला क्लर्क भी इस मामले में कोई नरमी बरतने के मूड में नहीं है। बीती सांय अग्रोहा में हुई बैठक में उसने साफ कर दिया है कि नप अधिकारियों को वो माफ करने को तैयार है लेकिन उक्त ठेकेदार पंकज को माफ नहीं किया जाएगा। इस पर नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल और मदन बंसल ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ सकी। अंत में सिर्फ नप अफसरों को ही इस मामले से निकालने पर सहमति बनी।
कई दिनों से बंद पड़े ये काम हो सकेंगे शुरू।
1. कर्मचारियों का वेतन जारी हो सकेगा।
2. ठेकेदारों का भुगतान भी जारी हो सकेगा।
3. चिल्ली झील एवं पार्क के निर्माण में तेजी।
4. मल्टीलेवल पार्किंग के दशहरे से पहले शुरू करने पर सहमति बन सकती है।
5. सफाई व्यवस्था में सुधार और तेजी आने की संभावना।
6. नए विकास कार्यों के टेंडर पर लग सकती है मोहर।
बुधवार शाम महिला क्लर्क और नप अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण बैठक हुई जिसमें गिले-शिकवे दूरकर एक साथ काम करने का प्रण लिया गया है। नप अधिकारियों द्वारा खेद जताने के साथ ही महिला क्लर्क ने इस मामले में उच्चाधिकारियों को बयान दे दिए हैं।
-दर्शन नागपाल, नप अध्यक्ष, फतेहाबाद।
अभी तक पीड़ित महिला क्लर्क की ओर से शिकायत वापस लेने बारे कोई अर्जी नहीं आई है। पुलिस अपनी जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।
-दिनेश कुमार, सिटी एसएचओ, फतेहाबाद।