फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers will put up a firm front from August 16 if they do not get their rights

Fatehabad News: हक नहीं मिलने पर 16 अगस्त से किसान लगाएंगे पक्का मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Farmers will put up a firm front from August 16 if they do not get their rights
फतेहाबाद में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते किसान नेता जरनैल सिंह मलवाला।
फतेहाबाद। बाढ़ व बारिश के कारण खराब हुई फसलों के मुआवजे व सेमग्रस्त इलाकों के प्रभावित लोगों को मुआवजा देने सहित अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर सात किसान संगठनों ने सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद वह डीपीआरसी हॉल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले और उनको ज्ञापन भी सौंपा। किसान संगठनों ने कहा है कि अगर 15 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह 16 अगस्त को लघु सचिवालय के सामने पक्का धरना देंगे।
विज्ञापन

फतेहाबाद में सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा, अखिल भारतीय किसान महासभा, भारतीय किसान यूनियन घासीराम नैन, खेत मजदूर यूनियन, खेती बचाओ संघर्ष समिति चढ़ूनी, जय किसान आंदोलन से जुड़े किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर पार्क में धरना दिया। इस दौरान किसान नेता जरनैल सिंह मलवाला, जगतार सिंह विष्णुदत्त शर्मा, राजेंद्र चहल, राम जाट, लाभ सिंह, रामकुमार बहबलपुरिया, निर्भय रतिया, सुखविंद्र सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने विचार रखे। किसानों ने मांग की है कि बाढ़ के कारण टोहाना, जाखल, कुलां, रतिया व फतेहाबाद में एक लाख एकड़ से अधिक धान, सब्जियां, नरमा, पशु चारा व मक्की की फसल बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन

गांवों की निचली बस्तियों व खेतों में बसी ढाणियों में बने मकान ढह गए हैं और कई मकानाें में दरारें आ गई हैं। खेतों में सिंचाई के लिए लगे ट्यूबवेल बाढ़ के कारण ध्वस्त हो गए हैं और यह चलने लायक नहीं रह गए हैं। भट्टू क्षेत्र के अनेक गांवों में सेम के पानी के कारण किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है। इसलिए जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनको जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए और साथ ही सेमग्रस्त इलाकों में सेम के पानी को निकालने का प्रयास किया जाए। किसान नेता राम जाट ने बताया कि इस मामले में सीएम मनोहर लाल को भी सोमवार को ज्ञापन दिया गया है। सीएम ने उनकी बात पर गौर करने की बात कही है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो 16 अगस्त को लघु सचिवालय के बाहर पक्का धरना आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed