फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmers start 24 hours hunger strike, parali burn case, fatehabad

किसानों की 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू

Fri, 29 Nov 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
farmers start 24 hours hunger strike, parali burn case, fatehabad
फतेहाबाद में लघु सचिवालय के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने, ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने और किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर किसानों ने शुक्रवार से लघु सचिवालय के बाहर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसान संघर्ष समिति ने मुकदमे रद्द न होने तक आंदोलन को तेज करने का फैसला लिया है। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता 80 वर्षीय किसान बलदेव सिंह ने की और भूख हड़ताल में शामिल हुए।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के नेता मनदीप नथवान ने बताया कि 80 वर्षीय बलदेव सिंह के खिलाफ भी प्रशासन ने झूठा पर्चा दर्ज कर रखा है। बलदेव सिंह के नाम कोई जमीन नहीं है और न ही कोई खेती करता है। प्रदेश सरकार ने एक बुजुर्ग किसान को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार किसान विरोधी नीतियां लागू कर रही है। पराली समस्या का समाधान सरकार को करना चाहिए था लेकिन सरकार ने किसान हित में काम करने की बजाय मजबूरी में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ ही केस दर्ज करने शुरू कर दिए, जिसे संघर्ष समिति बर्दाश्त नहीं करेगी। शुक्रवार को धरना स्थल पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सरकार की इन नीतियों के विरोध में गांव-गांव में सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। इस कड़ी में 1 दिसंबर को गांव हसंगा में प्रदेश सरकार का पुतला जलाया जाएगा और किसानों को धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

आज ये किसान बैठे भूख हड़ताल पर
शुक्रवार को 11 किसान 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें बलबीर सिंह, दर्शन सिंह, बलदेव सिंह, मनदीप नथवान, दुला सिंह, बाबू सिंह, महेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, दलीप सिंह शामिल हैं। इस धरने को तजिंदर सिंह, मलकीत सिंह रंधावा, बाबा गुरबचन सिंह, सुखदेव सिंह, रामकिशन फौजी, ओमप्रकाश लाडी, दलबीर सिंह फतेहाबाद, बलवंत सिंह घोटडू आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed