{"_id":"6505b81c05ed91cbfb0a11d6","slug":"farmers-staged-a-protest-in-front-of-the-police-station-against-the-businessman-who-forged-the-farmers-signature-and-deposited-the-check-in-the-bank-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-5586-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में चेक लगाने वाले व्यापारी के खिलाफ किसानों ने थाने के आगे लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसान के फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक में चेक लगाने वाले व्यापारी के खिलाफ किसानों ने थाने के आगे लगाया धरना
विज्ञापन
रतिया। अनाज मंडी के एक व्यापारी द्वारा गांव लठेरा के एक किसान से धोखाधड़ी करने व फर्जी हस्ताक्षर करके किसान का चेक बैंक में लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई न करने के विरोधस्वरूप किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा के कार्यकर्ताओं ने मनदीप नथवान की अगुवाई में शहर थाने के समक्ष सांकेतिक धरना दिया। किसानों ने पुलिस और व्यापारी के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर दो दिन में व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो किसान व्यापारी की दुकान के आगे धरना देंगे।
किसान यूनियन के ब्लाॅक प्रधान गुरुप्यार सिंह ने कहा कि रतिया अनाज मंडी के एक व्यापारी ने लठेरा के किसान की धान से भरी हुई ट्राली को अपने रिकॉर्ड में नहीं चढ़ाया। जब किसान ने इसकी तहकीकात की और सीसीटीवी फुटेज हासिल की। उसके बाद व्यापारी ने किसान को एक लाख 22 हजार रुपये दिए । इसके बाद किसान व व्यापारी में विवाद बढ़ गया। व्यापार मंडल और किसान यूनियन द्वारा मिल बैठकर 6 लाख रुपये में विवाद का निपटारा करवा दिया गया था। किसान यूनियन ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी के व्यापारी ने उक्त किसान के फर्जी हस्ताक्षर कर एक चेक बैंक में लगा दिया। किसान द्वारा व्यापारी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। मगर एक महीना बीतने के बाद भी व्यापारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला कोषाध्यक्ष सुखदीप सिंह व अन्य किसान भी मौजूद थे।