फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers sitting on the highway, jammed at 14 places in district

हाईवे पर दरी डाल बैठे किसान, जिले में 14 जगहों पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on the highway, jammed at 14 places in district
जाखल के गांव तलवाड़ा में जाम लगाकर बैठे किसान। - फोटो : Fatehabad
करनाल में किसानों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के बाद फतेहाबाद जिले में भी रोष फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने जिले में तीन जगह नेशनल हाईवे और दो जगह स्टेट हाईवे समेत 14 जगहों पर रोड जाम कर दी। किसान नेशनल हाईवे पर चारपाई डालकर व दरी बिछाकर रोड पर बैठ गए। नेशनल हाईवे पर दिल्ली से आने व जाने वाले ट्रकों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों को गंतव्य तक जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं की गाड़ियों को नहीं रोका गया।
विज्ञापन

बता दें कि दोपहर 3.30 बजे के बाद ही किसान नेताओं के पास रोड जाम करने की सूचना पहुंच गई। थोड़ी देर में ही सोशल मीडिया व फोन के जरिये संदेश पाकर किसानों को अपने-अपने क्षेत्र में रोड जाम कर दी। पहले किसान नेताओं द्वारा शाम 5 बजे तक ही जाम लगाने का ऐलान किया गया था। मगर बाद में करनाल में कोई समझौता नहीं होने के कारण जाम को बढ़ा दिया गया। देर शाम तक किसान रोड जाम किए बैठे रहे और लगभग साढ़े पांच घंटे बाद जाम खोला। वहीं शाम को घरों को लौटने वाले कामकाजी लोगों को भारी मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

4 बजे बाद रूटों पर नहीं जा सकी रोडवेज की 50 बसें
जगह-जगह जाम लगने के कारण रोडवेज की बसों को शाम 4 बजे बाद रूटों पर नहीं भेजा गया। दिल्ली, चंडीगढ़ के अलावा ग्रामीण रूटों सहित 50 रोडवेज बसों को रूट पर भेजने की बजाय बस स्टैंड पर ही रोक दिया गया। इस कारण इन रूटों पर जाने वाली सवारियों को निजी वाहनों में सवार होकर गांवों के रास्ते से जाना पड़ा। कुछ बस चालक बीच रास्ते से ही बसों को वापस बस स्टैंड ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतिया रोड पर किसान संघर्ष समिति ने डाला डेरा
वरिष्ठ नेताओं का आदेश पाते ही किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसानों ने राज्य संयोजक मनदीप नथवान के नेतृत्व में रतिया रोड पर डेरा डाल लिया। यहां ओवरब्रिज के पास रोड जाम करके किसान बैठ गए। फतेहाबाद शहर की तरफ आने व रतिया की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया। थोड़ी देर में ही लंबा जाम लग गया। किसान नेताओं ने कहा कि जब तक करनाल में हुए लाठीचार्ज का मामला नहीं निपटता तब तक जाम जारी रहेगा।
बसें नहीं चली तो निजी वाहनों से घर तक पहुंचे
जगह-जगह जाम लगने के कारण रोडवेज व निजी बसों के पहिये भी थम गए। कुछ रास्तों पर चालक गांवों के रूट से बसों को बस स्टैंड तक लेकर आए। हर जिले में जाम होने के कारण दोपहर 4 बजे बाद बसों को रूट पर भेजने में रोडवेज प्रशासन को बड़ी दिक्कत हुई। कई रूटों पर बसें मिस हो गई। इस कारण कामकाजी लोगों को निजी वाहनों के जरिये घर तक पहुंचना पड़ा।
पीलीमंदोरी व आदमपुर-भट्टू रोड जाम कर किसानों ने किया रोष प्रदर्शन
भट्टू कलां। गांव पीलीमंदोरी में संयुक्त किसान मोर्चा सदस्यों ने भट्टू-चौपटा मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की। किसान विजय सिंह जाखड़ व बृजलाल ने कहा कि करनाल में किसान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, जो हर नागरिक का अधिकार है। मगर सरकार ने किसान आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज करवा दिया। इस मौके पर संदीप गोरछिया, प्रभुराम, इंद्राज गोदारा, सुरजाराम, धर्मवीर, हनुमान, मेनपाल, जगदीश, निहाल सिंह, सतवीर, श्रवण, पवन, हनुमान ढिंगसरा, पालाराम सहित कई किसान मौजूद रहे। इसके अलावा भट्टू मार्केट कमेटी के सामने किसानों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पुतला दहन के बाद किसानों ने भट्टू-आदमपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा दिया।
गांव ढाणी गोपाल के पास गुस्साए किसानों ने रोका चंडीगढ़ रोड
भूना। सिरसा-चंडीगढ़ रोड पर गांव ढाणी गोपाल के पास गुस्साए किसानों ने जाम लगा दिया। वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। किसानों द्वारा सरकार एवं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करके विरोध प्रदर्शन किया गया। सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे 2 पर चढूनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष जगदीश पारता के नेतृत्व में लोगों ने पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस मौके पर बलवान सिंह ढाणी सांचला, राजेश खिलेरी, मांगेराम महेडा, राजेंद्र नेहरा, गुरमीत फगेड़िया, कृष्ण कुमार, मुकेश कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
टोहाना में चार जगह पर लगाया जाम
टोहाना। लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने टोहाना से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-148बी पर टाउन पार्क के सामने, गांव कन्हड़ी, समैण, भीमेवाला में जाम लगा दिया। किसानों ने लाठीचार्ज के विरोध में नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। किसानों ने सभी मार्गों को पूरी तरह से जाम कर दिया और किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया। सूचना पाकर सभी जामस्थलों पर पुलिस पहुंची तथा किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी किसान पुलिस की बात नहीं माने। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। किसान मोर्चा संयोजक रणजीत ढिल्लो ने कहा कि सरकार ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया है, जोकि निंदनीय है।

कुलां चौक पर भी देर शाम तक लगा रहा जाम
कुलां। करनाल में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने कुलां चौक पर जाम लगा दिया। आसपास के गांवों से भी किसान विरोध स्वरूप कुलां चौक पर एकत्रित हो गए। रास्ते को जाम करके किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान नेता नानू धारसूल ने कहा कि सरकार जान बूझकर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए लाठीचार्ज करवा रही है। मगर इस ज्यादती को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कुलां चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते किसान।

कुलां चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन करते किसान।- फोटो : Fatehabad

रतिया रोड पर जाम लगाकर बैठे किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसान।

रतिया रोड पर जाम लगाकर बैठे किसान संघर्ष समिति से जुड़े किसान।- फोटो : Fatehabad

फतेहाबाद पहुंचे किसान नेता रलदू सिंह मानसा।

फतेहाबाद पहुंचे किसान नेता रलदू सिंह मानसा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed