{"_id":"616db40ad6ac9c16ff3e073c","slug":"farmers-sitting-by-jamming-the-railway-track-for-six-hours-fatehabad-news-hsr614757545","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम करके बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम करके बैठे किसान
विज्ञापन
भट्टू में रेलवे ट्रैक पर नारेबाजी करते किसान संगठनों के सदस्य।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/टोहाना/जाखल/भट्टू कलां। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर मामले में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र की बर्खास्तगी व उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने जिले में तीन जगहों पर करीब छह घंटे रेलवे ट्रैक बाधित किया। जाखल जंक्शन और टोहाना व भट्टू रेलवे स्टेशन पर किसान सुबह 10 बजे ही ट्रैक पर बैठ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। टोहाना में किसानों द्वारा दिल्ली से पंजाब के लोहिया खास जा रही सुपरफास्ट गाड़ी को रोक लिया गया। गाड़ी के इंजन पर बैठकर नारेबाजी की गई। इससे ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। अधिकतर यात्री बसों के जरिये गंतव्य की ओर गए। टोहाना में ड्यूटी मजिस्ट्रेट एक्सईएन आदर्श सिंगला, डीएसपी बिरम सिंह, एसएचओ सुरेंद्र कंबोज व रेलवे पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। शाम 4 बजे के बाद रेलवे ट्रैक खाली किए गए।
गंगानगर में मंगलवार को पेपर, समय पर पहुंच जाएं
इस दौरान जींद से गंगानगर जाने वाले हरीश, जितेंद्र, सतीश व संदीप ने बताया कि उनका गंगानगर में मंगलवार को लॉ पोस्ट ग्रेजुएट का पेपर है। वे जींद से आए हैं। किसानों द्वारा गाड़ी को रोक लिया गया है, जिससे एक बार परेशानी तो बढ़ गई। बस पेपर के समय से पहले गंगानगर पहुंच जाए, यही अच्छा है।
यात्रियों को पुलिस ने समझाया, 6 घंटे रहेगा जाम
रेलवे स्टेशन पर गाड़ी रुकने के बाद जब यात्री बाहर निकले तो पुलिसकर्मियों ने यात्रियों को समझाया कि शाम 4 बजे तक ट्रैक जाम रखा जाएगा। यात्री टुनटुन शर्मा ने बताया कि वे बिहार से लुधियाना जाएंगे, वहां जाकर धान की बोरियों की सिलाई का काम करेंगे। वे 13 लोग हैं, जो इस प्रदर्शन के चलते फंसे हुए हैं। लुधियाना जाने वाली एक महिला ने कहा कि किसानों की लड़ाई सरकार से है तो ट्रैक जाम करके आमजन को परेशान करना गलत है।
विज्ञापन
जाखल जंक्शन पर रोकी दिल्ली जाने वाली ट्रेन
जाखल। किसान संघर्ष समिति ब्लॉक जाखल, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी), अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहा आदि संगठनों से जुड़ें किसानों ने जाखल जंक्शन पर पटरियों के बीच उतरकर श्रीगंगानगर से जाखल होकर दिल्ली जाने वाली ट्रेन को रोक दिया। किसानों ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की। सुबह 6 बजे श्रीगंगानगर से दिल्ली के लिए रवाना हुए यात्री अमर आहूजा, सुलोचना व अजय आदि ने कहा कि अगर रेलवे प्रशासन को पहले से ही आंदोलन का पता था तो ट्रेनें क्यों चलाई गई। पहले ही यात्रियों को अवगत करवाकर ट्रेन रद्द कर देनी चाहिए थी, ताकि वह बसों में आ जाते। जाखल जंक्शन पर नई दिल्ली से डीएसपी प्रमोद सिंह बिष्ट, रेलवे सुरक्षा बल के अलावा जाखल थाना प्रभारी सहित काफी पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
भट्टू में ट्रैक बाधित होने से तीन रेलगाड़ियां हुई प्रभावित
भट्टूकलां । संयुक्त किसान मोर्चा के रेल रोको आह्वान पर भट्टू में रेलवे ट्रैक पर बैठकर किसानों ने प्रदर्शन किया। सभी संगठनों के पदाधिकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सुबह 10 बजे ट्रैक पर बैठ गए। इस कारण सिरसा से धुरी जाने वाली, रेवाड़ी से बठिंडा व बठिंडा से रेवाड़ी जाने वाली रेलगाड़ियों का परिचालन बाधित रहा। देर शाम को रेलवे प्रशासन द्वारा इन गाड़ियों को रद्द करने का संदेश जारी किया गया। इस मौके पर विजय जाखड़, मास्टर जगदीश फूलां, साधुराम माचरा, सतबीर आजाद, योगेंद्र भूथन, विष्णुदत्त शर्मा सहित कई किसान नेता मौजूद रहे। संवाद