फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers protest

किसानों ने किया विरोध, विधायक को विश्राम गृह की बजाय घर पर सुननी पड़ी समस्याएं

Fri, 29 Jan 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest
अपने आवास पर अधिकारियों के साथ बिजली संबंधी शिकायतें सुनते विधायक देवेंद्र बबली। - फोटो : Fatehabad
टोहाना से जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली की अध्यक्षता में लगे खुले दरबार का किसानों ने जमकर विरोध किया। यह दरबार पहले डांगरा रोड स्थित किसान विश्राम गृह में लगाया जाना था। मगर वहां विधायक के आने से पहले ही किसान पहुंच गए। किसानों ने काले झंडे लहराते हुए विधायक द्वारा किसान विश्राम गृह का प्रयोग करने पर आपत्ति जताते हुए खूब विरोध किया। करीब एक घंटे तक किसान विश्राम गृह के बाहर धरना प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। आखिरकार विधायक ने खुले दरबार का स्थान बदलते हुए अधिकारियों को अपने करीब पांच किलोमीटर दूर स्थित अपने घर ही बुला लिया। विधायक आवास पर ही ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी गई। किसानों ने विधायक बबली पर सत्ता के मोह में किसानों से धोखा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने रेस्ट हाउस के बाहर करीब एक घंटा तक धरना देकर विधायक के आने का इंतजार किया ताकि उन्हें काले झंडे दिखाए जा सके मगर विधायक ने खुद आने की बजाय अधिकारियों को ही घर बुला लिया। किसान नेता रमेश डांगरा, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान मा. रघुबीर नैन ने कहा कि विधायक देवेंद्र सिंह बबली आमजन की समस्या सुनने के लिए आने वाले थे, जिसके चलते किसान भी अपनी समस्या उनके समक्ष रखने के लिए आए थे। मगर विधायक ने अपने कार्यक्रम की जगह बदल ली है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों के साथ धोखा किया जा रहा है जबकि विधायक सत्ता के मोह में किसानों के वोट लेकर शांत बैठ गए है। उन्हें किसानों के समर्थन में आकर अपना इस्तीफा देना चाहिए ताकि किसान आंदोलन को मजबूती मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने एसई एक्सईएन के साथ सुनी 250 समस्याएं, 100 का हुआ समाधान
बाद में विधायक देंवेद्र सिंह बबली ने गांव बिढ़ाईखेड़ा स्थित आवास पर बिजली निगम के एसई एमएल रोहिल्ला व एक्सईएन, एसडीओ के साथ लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान विधायक के सामने करीब 250 शिकायतें रखी गई, इनमें से 100 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। बाकी शिकायतों को अधिकारियों के सौंप दिया गया ताकि उन पर काम किया जा सके। बैठक में पोल ठीक करवाने, ट्रांसफार्मर की मरम्मत करवाने, ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने संबंधी शिकायतें अधिक रखी गई। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि बिजली संबंधी अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने में तेजी लाएं और भविष्य में करवाए जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव भी तैयार कर लें, ताकि उनकी मंजूरी सरकार से ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक के सामने यह बात भी आई कि प्रदेश सरकार द्वारा ट्यूबवेल के लिए एनओसी की शर्त खत्म कर दी गई है, इसके बावजूद अधिकारी एनओसी मांगते हैं। इस पर विधायक ने कहा कि टोहाना क्षेत्र में ट्यूबवेल कनेक्शन लेने के लिए अब कोई पाबंदी नहीं है इसलिए अधिकारी जरूरत अनुसार किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed