{"_id":"60b7226a8ebc3e7fcb672eef","slug":"farmers-protest-continues-against-jjp-mla-in-tohana-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: जजपा विधायक-किसानों के विवाद ने पकड़ा तूल, टोहाना में जुटे हजारों किसान, केस रद्द करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: जजपा विधायक-किसानों के विवाद ने पकड़ा तूल, टोहाना में जुटे हजारों किसान, केस रद्द करने की मांग
Wed, 02 Jun 2021 11:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:47 AM IST
सार
टोहाना में मंगलवार को बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच बहस हो गई थी।
विज्ञापन
टोहाना में विधायक के खिलाफ जुटे किसान।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच हुए टकराव ने बुधवार को तूल पकड़ लिया है। विवाद के दूसरे दिन टोहाना के हिसार रोड स्थित टाउन पार्क के बाहर हजारों किसानों का जमावड़ा लग गया। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष बात रखी है। मंच से गुरनाम सिंह ने कहा कि विधायक और किसानों के बीच हुए मामले को लेकर किसानों पर जो मामले दर्ज किए गए हैं, वह वापस लिए जाएं। विधायक या तो किसानों के पास आकर माफी मांगे या फिर प्रशासन विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग विधायक द्वारा किया गया है, उससे किसानों में रोष बना हुआ है। यदि प्रशासन किसानों से बातचीत करना चाहता है तो उनके दरवाजे खुले हैं। प्रशासन ने उनकी बातों को अनसुना किया तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
देर रात किसानों पर दर्ज हुए मुकदमें
मंगलवार रात विधायक देवेंद्र बबली के ड्राइवर और निजी सचिव की अलग अलग शिकायतों के आधार पर पुलिस ने 9 किसानों को नामजद करते हुए कई अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, किसानों की तरफ से भी शिकायत दी गई थी, लेकिन उस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विधायक बोले, मैं भी किसान परिवार से हूं
इस पूरे मामले पर विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि वे अपने घर के लिए सामान खरीदने के लिए बाजार में गए थे। जब सामान खरीदने के बाद अन्य दुकान पर जाने लगे तो सामने से एक हरे रंग की गाड़ी में कुछ लोग आए, जिन्होंने अपनी गाड़ी उनकी गाड़ी के आगे लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया। विधायक ने कहा कि उक्त लोगों ने गालियां देते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान जब किसानों के रूप में आए इन भेड़ियों को समझाने का प्रयास किया तो वे लोग नहीं माने, जिसके बाद वे स्वयं गाड़ी से उतर आए। बबली ने कहा कि वे स्वयं किसान परिवार से संबंध रखते है, किसी के लिए गलत भाषा का प्रयोग नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि किसान के रूप में इन भेड़ियों को वे कहना चाहते है कि वे पिछले लंबे समय से किसी सार्वजनिक प्रोग्राम में नहीं जा रहे है, आज दिव्यांगजनों को वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम होना था, उसमें भी विरोध के लिए पहुंच गए तो कार्यक्रम में नहीं गए। जब वे घर के लिए सामान खरीदने गए, उस समय भी विरोध किया गया, जो निंदनीय है।