{"_id":"6177050caf0c5008687c868c","slug":"farmers-did-not-get-dap-at-the-procurement-center-fatehabad-news-hsr6153647119","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीद केंद्र पर किसानों को नहीं मिली डीएपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीद केंद्र पर किसानों को नहीं मिली डीएपी
विज्ञापन
इफको खरीद केंद्र पर जानकारी प्राप्त करते किसान।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। इफको व कृभको के खरीद केंद्र पर सोमवार को किसानों को डीएपी नहीं मिली। सुबह जैसे ही किसान इन खरीद केंद्रों पर डीएपी खरीदने आए तो उन्हें स्टॉक खत्म होने का जवाब मिला। इफको केंद्र के संचालकों ने किसानों को दिवाली तक खाद नहीं आने की बात कही।
वहीं, कृभको केंद्र पर भी 30 अक्तूबर तक इंतजार करने के लिए कहा गया। हालांकि, अनाज मंडी स्थित निजी फर्म पर जरूर किसानों को एक-एक बैग डीएपी उपलब्ध हुआ। मगर यहां भी सिर्फ 20 किसानों को ही डीएपी के बैग मिल पाए।
खरीद केंद्र पर एनपीके दी गई
इफको के खरीद केंद्र पर किसानों को एनपीके उपलब्ध करवाई गई। किसानों को बताया गया कि सब्जी उत्पादक किसान एनपीके का प्रयोग करें। आलू और सब्जियों की फसल के लिए एनपीके उर्वरक उत्तम स्रोत है। क्योंकि एनपीके से सब्जियों में तीनों आवश्यक पोषक तत्व नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश एक साथ मिल जाते हैं। जिले में इस समय एनपीके की पर्याप्त मात्रा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
डीएपी के 15 हजार बैग आने थे, पांच हजार ही आए
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को जिले में 15 हजार बैग डीएपी की आपूर्ति की सूचना दी गई। इसमें से पांच हजार बैग तो दोपहर तक आ गए थे। बाकी सप्लाई देर शाम तक आने की संभावना रही।
इफको व कृभको दोनों खरीद केंद्र पर सोमवार को डीएपी नहीं मिली है। इफको पर तो दिवाली तक स्टॉक नहीं होने की बात कही गई है।
-बजरंग लाल, किसान
इफको केंद्र पर आए थे, वहां डीएपी नहीं मिली। बाद में पता चला था कि अनाज मंडी में एक फर्म पर डीएपी मिल रही है। वहां 20 किसानों को दी गई।
राजेश कुमार, किसान
जिले में सोमवार को डीएपी की सप्लाई आई है। मांग के अनुसार डीएपी उपलब्ध करवाई जा रही है। किसानों से आग्रह है कि व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
-राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग