फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers burn stubble at 25 places in district

जिले में 25 जगहों पर किसानों ने जलाई पराली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers burn stubble at 25 places in district
गांव चांदपुरा के पास जली पराली। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में पराली जलाने की घटनाओं में अभी कोई कमी नहीं आई है। जिले में पराली जलाने के मामले 600 के पार चले गए हैं। रविवार को भी जिले में 25 स्थानों पर पराली जलाने की लोकेशन आई है। हवा चलने के कारण हालांकि जिले में मौसम साफ रहा और एक्यूआई का औसत स्तर 162 रहा है।
विज्ञापन

फतेहाबाद जिले में पराली जलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। किसान गेहूं बिजाई के चक्कर में बेलरों का इंतजार करने केे बजाए अपने खेतों में लगातार पराली जला रहे हैं। रविवार को भी किसान अपनेे खेतों में पराली जलाते रहे। हालांकि हवा चलने के कारण धुआं छंटता रहा, जिस कारण जिले में लोगों को धुएं से अधिक दिक्कत नहीं आई। दिनभर मौसम साफ रहा औैर शाम होने के बाद आसमान में हल्का धुआं देखा गया।
विज्ञापन

बता दें कि हरसेक ने रविवार को 22 स्थानों की फायर लोकेशन जिला प्रशासन को भेजी है। वहीं कृषि विभाग को अन्य स्रोतों से तीन स्थानों पर पराली जलाने की लोकेशन मिली। रविवार को जिले में 25 स्थानों पर पराली जलाई गई। इसी केे साथ जिलेे में पराली जलाने का आंकड़ा 603 पर जा पहुंचा है। कृषि विभाग द्वारा अब तक 169 किसानों को चार लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। किसानों को कृषि विभाग पराली प्रबंधन के लिए भी जागरूक कर रहा है। जिले का औसत एक्यूआई रविवार को 162 रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया कई गांवों का दौरा
कृषि विभाग के विशेष सचिव डॉ. मुनीष नागपाल भी पराली जलाने की घटनाओं को देखते हुए फतेहाबाद पहुंचे। रविवार को उन्होंने कृषि विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कई गांवों का दौरा किया और किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रेरित किया। कृृषि विभाग की टीमें भी गांवों में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डटी रही।

कोट
कृषि विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लगातार गांवों में जा रहे हैं और पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखे हुए हैं। उनको पराली प्रबंधन व बेलरों के माध्यम से पराली की गांठें बनाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। जो किसान पराली जला रहे हैं, उनको जुर्माना भी ठोका जा रहा है।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed