{"_id":"6ac28f24f5e71ddb310923f4","slug":"farmers-anger-erupts-over-delay-in-paddy-procurement-government-effigy-burnt-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-162318-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: धान खरीद में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: धान खरीद में देरी पर किसानों का फूटा गुस्सा, सरकार का पुतला फूंका
Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :- पुतला दहन करते किसान
जाखल। धान की सरकारी खरीद तत्काल शुरू करने और खरीद सीमा बढ़ाकर 36 क्विंटल प्रति एकड़ करने की मांग पर रविवार को किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
उन्होंने पोर्टल पर पंजीकरण से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का समाधान करने की भी मांग उठाई। प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा कि इस बार खेतों में धान की पैदावार सरकारी खरीद की निर्धारित सीमा से अधिक हो रही है। एक एकड़ में करीब 35 से 40 क्विंटल तक धान निकल रहा है। ऐसे में खरीद की सीमा कम होने से किसानों को पूरी फसल सरकारी समर्थन मूल्य पर बेच पाने की चिंता सता रही है।
किसानों ने कहा कि पैदावार के अनुपात में खरीद सीमा बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कम से कम 36 क्विंटल प्रति एकड़ खरीद की अनुमति देने की मांग की। इससे किसानों को अपनी पूरी फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने सरकारी खरीद में देरी और पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने सरकार से खरीद प्रक्रिया तत्काल शुरू करने और पंजीकरण संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग दोहराई। इस मौके पर लाभ सिंह, बलकार सिंह, नसीब सिंह, हरविंदर सिंह, हरमेल सिंह, जगरूप सिंह, काला सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- --
पोर्टल पर पंजीकरण की समस्या भी उठाई
किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि कई किसानों का पंजीकरण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी जानकारी और पोर्टल संबंधी दिक्कतों के कारण कई आवेदन लंबित पड़े हैं। किसानों ने सरकार से पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर कर सभी पात्र किसानों का पंजीकरण जल्द पूरा करवाने की मांग की है।
-
धान की नमी अधिक होने के चलते खरीद नही हो पा रही है। किसान फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आए जिसके बाद फसल खरीद में कोई दिक्कत न आए। वही उन्होंने कहा की किसानों की जो भी समस्या है उसे उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लाया जा रहा है।
- अरविंद कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी जाखल।