फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer protest

उपवास पर बैठे किसान, गांवों में संयुक्त मोर्चे गठित, पीलीमंदोरी से रोजाना दो ट्रैक्टर जाएंगे दिल्ली

Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Farmer protest
धरने पर संबोधित करते पूर्व सीपीएस। - फोटो : Fatehabad
एक बार फिर किसान आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है। गांव गांव में संयुक्त मोर्चे गठित होने लगे हैं। शहीदी दिवस पर लघु सचिवालय के बाहर चले धरनास्थल पर करीब सौ से अधिक किसानों ने उपवास रखा। भट्टू से तीन ट्रैक्टरों में सवार होकर किसानों का जत्था दिल्ली की ओर रवाना भी हुआ। वहीं, गांव भट्टू और गांव पीलीमंदोरी में किसानों की पंचायतें हुई। भट्टू में संयुक्त किसान जन मोर्चा कमेटी तो पीलीमंदोरी में संयुक्त किसान मोर्चा गठित कर दिया है। पीलीमंदोरी गांव से हर रोज दो ट्रैक्टरों में सवार होकर किसान दिल्ली जाएंगे। इसके अलावा गांव दौलतपुर में ग्रामीणों की रविवार को पंचायत होगी। इस पंचायत में फतेहाबाद हलके के पूर्व विधायक सहित गांव से जुड़े नेताओं को भी बुलाया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा नेताओं पर पार्टी छोड़ने का दबाव भी बनाया जाएगा। किसानों ने एलान कर दिया है कि अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे धरनों को भी मजबूत किया जाएगा। किसी भी सूरत में तीनों कृषि बिलों को रद्द करवाएंगे।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला उपवास
अखिल भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर लघु सचिवालय के बाहर चल रहे पक्का मोर्चा धरनास्थल पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर किसानों ने सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपवास किया। अध्यक्षता किसान सभा के जिला प्रधान रामस्वरूप ढाणी गोपाल व खेती बचाओ संघर्ष समिति के नेता बंसीलाल सिहाग ने संयुक्त रूप से की। संचालन पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र सहनाल व जोगिंद्र सिंह भूथन ने किया। इस दौरान पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने भी अपने साथियों सहित किसानों को समर्थन दिया। संयुक्त मोर्चा संयोजक जगतार सिंह व खेती बचाओ संघर्ष समिति संयोजक जरनैल सिंह मलवाला ने कहा कि हमारा आंदोलन महात्मा गांधी के दिए संदेश पर चलते हुए शांतिपूर्वक व अहिंसात्मक तरीके से आगे बढ़ रहा है। सरकार आंदोलन को तोड़ने के लिए हरियाणा पंजाब के किसानों में फूट डालने की कोशिश कर रही है। इन मंसूबों को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed