फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   farmer protest : 3 hours national highway jaam

गांव समैण के किसानों ने तीन घंटे तक नेशनल हाईवे किया जाम

Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
farmer protest : 3 hours national highway jaam
दिल्ली में तीन कृषि कानूनों के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के समर्थन में क्षेत्र के कई गांवों में किसान पंचायतें हुई। गांव समैण व कन्हड़ी के किसानों ने तो हिसार चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाकर सरकार के खिलाफ रोष जताया। गांव समैण में किसानों ने करीब तीन घंटे तक नेशनल हाईवे को जाम रखा। वहीं, कन्हड़ी में आधे घंटे जाम लगाया गया। सूचना पाकर पहुंची प्रशासन की टीम ने किसानों को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। आखिरकार किसानों ने अपने निर्णय के अनुसार ही जाम को खोला तब जाकर आमजन व प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, गांव कन्हड़ी व डांगरा में किसानों ने पंचायत की जिसके बाद डांगरा गांव में पार्क के सामने पक्का धरना लगाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

गांव कन्हड़ी, समैण, डांगरा सहित कई गांवों में किसान नेता एकजुट हो गए तथा पंचायत कर आंदोलन में भाग लेने की रूपरेखा तैयार की। गांव समैण के किसानों ने कृष्ण प्रधान की अध्यक्षता में हिसार चंडीगढ़ रोड पर जाम लगाया। इस दौरान किसान नेता राजबीर, बलबीर बल्ली, कुलां राम, बलवंत प्रधान, कृष्ण, बबलू ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मगर किसान इस आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे। यहां से ट्रैक्टर आंदोलन में भाग लेने के लिए रवाना हो रहे हैं तथा आंदोलन को मजबूती देने का काम करेंगे। गांव समैण में खाप नेता सूबे सिंह समैण ने भी जाम में शामिल होकर सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

गांव समैण व कन्हड़ी में किसान नेताओं द्वारा जाम लगाने के बाद प्रशासन की ओर से रूट को डायवर्ट कर दिया गया। सरकारी बसों व प्राइवेट वाहनों को राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से रूट डायवर्ट कर निकाला गया। रोडवेज विभाग ने हिसार के लिए जाने वाली बसों को गांव डांगरा, पिरथला, पारता, सनियाना व उकलाना के रास्ते हिसार भेज दिया। गांव कन्हड़ी में शहर पुलिस की टीम एसएचओ सुरेंद्रा व समैण में सदर प्रभारी की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव डांगरा से किसान नेता रमेश, दिवान सिंह, रोहताश और हरिसिंह ने बताया कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन करने का निर्णय लेते हुए किसानों ने गांव डांगरा के पार्क के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार ने अपने लोगों को भेजकर गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड कार्यक्रम को बदनाम करने की साजिश रची है जिसे देश की जनता देख रही है। सरकार की ऐसी चाल से किसान झुकने वाला नहीं है। किसान इन कानूनों को वापस करवाकर ही आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed