फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Facebook friendship, marriage fraud case

फेसबुक पर दोस्ती, शादी और धोखा मामला

Sun, 14 Sep 2014 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Sep 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 फेसबुक से अपने प्यार को परवान चढ़ाने वाली फतेहाबाद के एक गांव युवती पर उसके पति ने इतने जुल्म ढहाए कि जब उसकी डिलीवरी हुई तो उसके पुत्र का ब्रेन डैमेज था।

वह पति की दूसरी पत्नी के रूप में तो मानसिक अत्याचार सहन कर ही रही थी। उसका पति शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। जब वह गर्भवती थी तो उसके पति ने पेट पर लात मारी तो उसके  पैदा हुआ पुत्र का ब्रेन डैमेज था। यह खुलासा उसने शनिवार को डीएसपी विजय कक्कड़ के समक्ष किया।
विज्ञापन


शनिवार को वह पुलिस जांच में शामिल होने के लिए आई हुई थी। पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले में लापरवाही दिखा रही है। उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने सिर्फ धमकी देने का ही मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

      पीड़िता ने बताया कि उसके पति राजेंद्र ने षड़यंत्र के तहत उसे फेसबुक पर फंसाया। जिसके बाद वह राजेंद्र की बातों में आती गई। पहले शादीशुदा होने के बावजूद राजेंद्र ने धोखे से शादी कर ली। शादी के बाद जब वह गर्भवती थी तो उसकी पहली पत्नी भी दिल्ली में पहुंच गई। जहां पर राजेंद्र ने पहली पत्नी के सामने उसके साथ मारपीट की। वहां पहले से मौजूद उसकी मां शंकुतला देवी ने छुड़वाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद जब उसने बेटे को जन्म दिया तो उसका ब्रेन डैमेज था, जिसका उपचार चल रहा है।

बता दें कि इसी मामले को लेकर तीन दिन पहले सदर थाने में लड़की के मायके तथा ससुराल वालों के बीच पंचायत चल रही थी। इसी दौरान पीड़िता ने पंचायत में फैसला न होता देख जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे कमलेश की तबीयत बिगड़ गई थी और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति सहित 9 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed