फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Explanation sought from school principal after deficiencies found in Aharwan school

Fatehabad News: अहरवां स्कूल में कमियां पाए जाने पर स्कूल प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 16 Sep 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Explanation sought from school principal after deficiencies found in Aharwan school
रतिया। गांव अहरवां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 10 सितंबर को एसडीएम सुरेंद्र सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पाई गई लापरवाही पर अब जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रिंसिपल से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान एसडीएम को कई कमियां देखने को मिली थीं। कंप्यूटर लैब में सभी सिस्टम धूल-मिट्टी से ढके मिले और विंडो सिस्टम भी खराब पाया गया, जो कि एक महीने से ज्यादा समय से दुरुस्त नहीं किया गया था। इसके बावजूद प्रधानाचार्य और आईटी अध्यापक ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्यूटी वेलनेस लैब में भी गंदगी और कमरों में जाले मिले, जिससे साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय अहरवां में मिड-डे मील की रसोई को स्टोर रूम की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम के निरीक्षण के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि स्कूल प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर इन कमियों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाए और दो दिन में रिपोर्ट कार्यालय में भेजी जाए।


-

एसडीएम रतिया ने अहरवां स्कूल का निरीक्षण किया था। इस दौरान कुछ कमियां पाई गई थी। इस बारे में खंड शिक्षा अधिकारी को स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

-संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed