फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Experts will set up camps in one place and screen people

Fatehabad News: विशेषज्ञ एक ही जगह शिविर लगा करेंगे लोगों की स्क्रीनिंग

Tue, 16 Sep 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Experts will set up camps in one place and screen people
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल
फतेहाबाद। जिला में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार स्वास्थ्य अभियान का 17 सितंबर से शुभारंभ। इस अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक स्क्रीनिंग कैंप लगाए जाएंगे। जिले में इस कार्यक्रम की शुरुआत सिविल अस्पताल टोहाना में प्रथम जांच शिविर लगाकर की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान पोषण अभियान के तहत औरतों को बच्चों में सही खान-पान के बारे में जागरूकता लाने बारे अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में आने वाले सभी लाभार्थियों का पंजीकरण ऑनलाइन किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि शहरों व गांवों में लगने वाले इन कैंपों में महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य विशेष रूप से फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन

इन कैंपों में खास तौर विभिन्न तरह की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर कैंप में लोगों के स्वास्थ्य का चेकअप करेंगे। इसके साथ ही स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सेवाएं सीएचसी, पीएचसी व आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर ली जाएगी। विशेष शिविरों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कान-नाक गला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ, दांतों आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञों की सेवाएं ली जाएंगी और जिले के निजी अस्पतालों व क्लिनिक के डॉक्टर को भी इस प्रकार के शिविर आयोजन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
---
गैर-संचारी रोगों की होगी जांच

सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू ने बताया कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत महिलाओं में गैर संचारी रोगों के लिए जांच, टीबी की बीमारी के लिए जांच, एनीमिया की जांच, प्रसव पूर्व जांच, प्रतिरक्षण सेवाएं, शुगर को कम करने के लिए अभियान, खानपान संबंधी जानकारी, रक्तदान शिविर, आयुष्मान कार्ड के लिए पंजीकरण व निक्षय मित्र के लिए प्रेरित कर पंजीकरण करवाएं जाएंगे।

-
यहां लगेंगे शिविर

17 सितंबर को सिविल अस्पताल टोहाना, 18 सितंबर को सीएचसी भटटू कलां, 19 सितंबर को सीएचसी जाखल, 24 सितंबर को सीएचसी बड़ोपल, 25 सितंबर को सीएचसी भूना, 26 सितंबर को सीएचसी भूथन कलां, 29 सितंबर को एसडीएच रतिया में कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed