{"_id":"6169c04c9605fb2cb37e563c","slug":"every-seventh-patient-who-gave-sample-is-getting-dengue-positive-fatehabad-news-hsr6145166140","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता : सैंपल देने वाला हर सातवां मरीज मिल रहा डेंगू पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता : सैंपल देने वाला हर सातवां मरीज मिल रहा डेंगू पॉजिटिव
विज्ञापन
फतेहाबाद में डेंगू को लेकर सर्वे करते स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों का आंकड़ा 100 पार हो गया है। शुक्रवार को जिले में डेंगू के सात नए मरीज मिले हैं। सातों मरीज फतेहाबाद शहर निवासी हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 105 तक पहुंच गया है। जिले में चार दिन पहले डेंगू का सैंपल देने वाला हर 10वां मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा था। लेकिन अब सातवां मरीज डेंगू पॉजिटिव मिल रहा है।
बता दें कि पिछले 10 दिनों से जिले में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी में सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 2.57 लाख घरों की जांच अब तक हो चुकी है। इसमें 3389 घरों में लारवा मिल चुका है। शुक्रवार को जिले में 167 घरों की चेकिंग की गई, इसमें 4 घरों में लारवा मिला है। जिले में अब 763 सैंपल लिए जा चुके है। इसमें 105 पॉजिटिव मिले है। इसमें 20 मरीज अस्पताल में दाखिल हो चुके है। फिलहाल 7 मरीज अस्पताल में दाखिल हैं।
शुक्रवार को यहां मिले डेंगू के नए मरीज
फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय बच्ची।
अस्पताल के क्वार्टर के पास निवासी 60 वर्षीय महिला।
फतेहाबाद की ठाकर बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवती।
फतेहाबाद की अग्रवाल कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय युवती।
फतेहाबाद के नहर कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक।
फतेहाबाद की कैलाश कॉलोनी निवासी 51 वर्षीय व्यक्ति।
फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक।
वार्डों में नहीं हो रहा फॉगिंग
शहर के 21 नंबर वार्ड में अधिकतर कॉलोनियों में डेंगू फैला हुआ है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग वालों को कहत हैं कि फॉगिंग करवाएं तो वह नगर परिषद का नाम कह रहे हैं, नगर परिषद अधिकारियों का कहा जाता है तो वह कह रहे हैं कि शेड्यूल अनुसार ही फॉगिंग होगी।
विज्ञापन
- मनोज नारंग, निवर्तमान, पार्षद प्रतिनिधि
कोट
जिले में डेंगू के शुक्रवार को सात नए केस मिले है। अब तक 105 मरीज मिल चुके है। टीमें लगातार सर्वे कर रही है। लोगों से भी अपील है कि वह सावधानी बरतें और अपने घर के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
- डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन।