फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Encroachment, shopkeepers, market, fatehabad

दुकानदार नहीं करेंगे अतिक्रमण, प्रशासन को देंगे सहयोग

Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Encroachment, shopkeepers, market, fatehabad
रतिया। शहर के दुकानदारों में सड़क के बीचोंबीच वाहन खड़ा करने को लेकर उपजे विवाद को समाप्त करने के लिए थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की बैठक बुलाई। बैठक में जहां हाथापाई को लेकर हुए विवाद को सुलझाया गया, वहीं शहर में पहले की तरह यातायात व्यवस्था बनाए रखने की भी हिदायतें दी गई। ये हिदायतें जिला पुलिस कप्तान विजय प्रताप सिंह के आदेशों पर दी गई।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने दुकानदारों के दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को बुलाया और उसमें पुलिस कप्तान के आदेशों को सुनाया गया। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए दुकानदारों की बैठक में यातायात पुलिस के जिला इंचार्ज रामधन के अलावा स्थानीय यातायात पुलिस कर्मियों को भी विशेष तौर पर बुलाया गया था। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से यातायात पुलिस द्वारा मुख्य मेन बाजार के बीचोंबीच वाहन लगाने का नया सिस्टम आरंभ किए जाने पर जहां कुछ दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन का इस व्यवस्था को लेकर समर्थन किया था, वहीं कुछ दुकानदारों ने इसका विरोध भी किया था। इस व्यवस्था को लेकर शहर के दुकानदार दो पक्षों में विभाजित हो गए थे और दोनों पक्षों में आपसी तनाव भी बढ़ता जा रहा था। हालांकि इस तनाव को समाप्त करने के लिए शहर के प्रबुद्धजनों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाने का भी प्रयास किया था, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था का विरोध करने वाले दुकानदारों ने यातायात पुलिस के समक्ष काले झंडे उठा लिए थे। यातायात पुलिस ने 15 दिन के लिए सड़क के बीच से वाहन हटाकर सड़क को खुला कर दिया था, मगर कल दुकानदारों ने पुन: सड़क के बीचोंबीच वाहन लगाए जाने के बाद दुकानदारों में पुन: विवाद बढ़ गया और बात हाथापाई पर उतर आई थी। विवाद को देखते हुए कल पुलिस कप्तान ने शहर थाना प्रभारी को न केवल पुराने तरीके से ही व्यवस्था करने के आदेश दिए थे, बल्कि दुकानदारों की आपसी सुलह करवाने की भी हिदायतें दी थी। बताया जाता है कि पुलिस ने कप्तान के आदेशों को क्रियान्वित करते हुए दुकानदारों से लिखित आश्वासन लिया है कि भविष्य में कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करेगा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अपना विशेष सहयोग भी देगा। इसके पश्चात दुकानदारों के दोनों पक्षों को न केवल आपस में गले मिलाया गया, बल्कि एक-दूसरे को मिठाई भी खिलाई गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के 10-10 प्रतिनिधियों को बुलाया था
थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुकानदारों के दोनों पक्षों के 10-10 प्रतिनिधियों को बुलाया गया था और इसमें यातायात पुलिस के अधिकारियों को भी बीच बिठाया गया था। उन्होंने बताया कि दुकानदारों द्वारा दी गई आपसी शिकायत पर समझौता करवाया गया और जिला पुलिस कप्तान द्वारा दिए गए आदेशों के तहत पुराने तरीके से ही यातायात व्यवस्था की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed