फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees stopped the garbage collection vehicles, created a ruckus, and deflated their tires

Fatehabad News: कचरा उठाने पहुंची गाड़ियों को कर्मचारियों ने रोका, हंगामा किया, टायरों की निकाली हवा

Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Employees stopped the garbage collection vehicles, created a ruckus, and deflated their tires
फतेहाबाद। शहर के खैराती खेड़ा रोड पर गाड़ी निकालते समय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद
फतेहाबाद। शहर में 18 दिन से बंद डोर-टू-डोर कचरा उठान शुरू करने पहुंची नगर परिषद की गाड़ियों को हड़ताली कर्मचारियों ने रविवार को रोक दिया। कर्मचारियों ने एक लोडर और टाटा एस गाड़ी अपने कब्जे में लेकर धरनास्थल पहुंचा दी।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने रविवार दोपहर खैराती खेड़ा रोड पर डोर-टू-डोर कचरा उठान एजेंसी की गाड़ियां भेजीं। सूचना मिलते ही हड़ताली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा करते हुए दोनों वाहनों को रोक लिया।
विज्ञापन

कर्मचारी लोडर और टाटा एस को नगर परिषद कार्यालय में चल रहे धरनास्थल पर ले आए। वहां दोनों वाहनों के टायरों की हवा निकाल दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद रहीं। महिला कर्मचारी लोडर पर बैठकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। हड़ताल के बीच कचरा उठाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएगी। इसी आशंका के चलते कर्मचारी रातभर कचरा प्वाइंटों पर नजर रखते रहे।
दूसरी तरफ शहर में कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद सहित जिले के पांच शहरों में करीब 2200 टन कचरा जमा हो चुका है। मुख्य चौकों पर कचरे के डंपिंग प्वाइंट बन गए हैं। बदबू से लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकल रहे हैं।
प्रशासन के सामने कचरा हटाना बड़ी चुनौती बन गया है। रविवार देर शाम वैकल्पिक व्यवस्था से कचरा उठान शुरू होने की संभावना है। इसके लिए एजेंसी के वाहनों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
----
डंपिंग प्वाइंट्स पर कूड़ा ज्यादा होने के कारण लगा रहे आग
नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य सड़क पर बनाए गए डंपिंग प्वाइंट्स पर कूड़ा ज्यादा होने के कारण लोग अब उनमें आग लगाने लगे हैं। कूड़े का उठान न होने के कारण शहर के मुख्य बाजार में लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। जिस कारण लोग कूड़े को आग लगा रहे हैं। लगभग शहर के मुख्य डंपिंग प्वाइंट्स पर आग लगने से कूड़ा जल रहा है।

----

फतेहाबाद। शहर के खैराती खेड़ा रोड पर गाड़ी निकालते समय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद

फतेहाबाद। शहर के खैराती खेड़ा रोड पर गाड़ी निकालते समय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद

फतेहाबाद। शहर के खैराती खेड़ा रोड पर गाड़ी निकालते समय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद

फतेहाबाद। शहर के खैराती खेड़ा रोड पर गाड़ी निकालते समय कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed