फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees started a strike after not getting salary for three months

Fatehabad News: तीन महीने से वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने शुरू की हड़ताल

Fri, 17 Apr 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 17 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Employees started a strike after not getting salary for three months
जाखल में प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी स्त्रोत संघ
जाखल। नगर पालिका में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार से हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिला है और काम के दौरान सुरक्षा के लिए जरूरी पीपीई किट भी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें 15,200 वेतनमान पर रखा गया था लेकिन वास्तविकता में उन्हें केवल 8,500 रुपये का ही भुगतान किया जा रहा है। पिछली हड़ताल के दौरान ठेकेदार के साथ यह समझौता हुआ था कि हर महीने की 10 तारीख तक वेतन उनके खातों में जमा कर दिया जाएगा चाहे नगर पालिका द्वारा बिल पास हुआ हो या नहीं। बावजूद इसके समझौते का पालन नहीं किया गया।
विज्ञापन


इकाई जाखल के प्रधान सुरेंद्र कुमार (सफाई दारोगा) ने भी कर्मचारियों का समर्थन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही वेतन जारी नहीं किया गया तो वे भी अपने सभी कर्मचारियों के साथ हड़ताल पर बैठेंगे। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

मामला संज्ञान में आया है, संबंधित एजेंसी के ठेकेदार को नोटिस जारी किया जाएगा। कर्मचारियों को जल्द वेतन जारी करवाया जाएगा। शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था को नहीं बिगड़ने दिया जाएगा।

-प्रवीन कुमार, सचिव, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed