फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Employees expressed their anger by raising slogans

Fatehabad News: कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया

Wed, 09 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 09 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Employees expressed their anger by raising slogans
भट्टूकलां। सर्व कर्मचारी संघ और ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर भट्टूकलां खंड में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर रहा। भट्टूकलां खंड में अध्यापक संघ, स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन, बिजली निगम कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मजदूर संगठन ने हड़ताल में भाग लिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने हड़ताल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

इसमें स्वास्थ्य कर्मी कुलदीप गुरुवाण, हेल्थ इंस्पेक्टर कश्मीर लाल, भगवान, प्रमोद, बलवान, प्रवीन, अशोक, जयदेव झांझड़ा ने भाग लिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोपल के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर रोष प्रकट किया। खंड शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि खंड भट्टूकलां में शिक्षा विभाग में मिड डे मील कर्मचारी, अध्यापक व अन्य स्टाफ के कुल 797 कर्मचारी है।
विज्ञापन

इनमें से 184 सदस्य हड़ताल पर रहे। बिजली निगम के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुए। हालांकि बिजली सप्लाई सुचारु रूप से चलती रही। वहीं हरियाणा रोडवेज की सभी बसें अपने समय पर चलती रही। रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग नही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed